रायगढ़, 29 जनवरी 2026/sns/- रायगढ़ जिले के विकासखण्ड धरमजयगढ़ एवं तमनार में जिला खनिज संस्थान न्यास निधि अंतर्गत स्वीकृत पोषण पुनर्वास केन्द्र (एन.आर.सी.) के लिए फीडिंग डिमांस्ट्रेटर एवं स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से 11 फरवरी 2026 को वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिंदल रोड भगवानपुर, रायगढ़ में किया जाएगा। भर्ती से संबंधित विस्तृत विज्ञापन, पात्रता मापदंड, आवेदन प्रारूप एवं अन्य आवश्यक जानकारी रायगढ़ जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.raigarh.gov.in पर अपलोड कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि से पूर्व जिले की वेबसाइट का अवलोकन कर संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं तथा आवश्यक दस्तावेजों के साथ साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं।
संबंधित खबरें
किसान श्री नंदकिशोर ने पहले दिन ही धान विक्रय होने पर जाहिर की अपनी खुशी
राजनांदगांव, 17 नवम्बर 2025/sns/-राज्य शासन द्वारा किसानों से खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत किसानों से समर्थन मूल्य और कृषक उन्नति योजना के तहत धान खरीदी प्रारंभ की गई है। शासन द्वारा किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीदी की शुरूआत की गई है। […]
डिजिटल फसल सर्वेक्षण हेतु सरगुजा जिले में राजस्व अधिकारियों को प्रशिक्षण
अम्बिकापुर, 07 अगस्त 2025/sns/- राज्य शासन की अग्रिस्टेक परियोजना अंतर्गत डिजिटल फसल सर्वेक्षण (DCS) को लेकर सरगुजा जिले में राजस्व विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य डिजिटल तकनीक के माध्यम से रियल टाइम, पारदर्शी और त्रुटिरहित फसल गिरदावरी को सुनिश्चित करना है। गौरतलब है कि इस संदर्भ में 3 […]
अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर के सफल आयोजन
अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर के सफल आयोजन///////////////////////////////////अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति द्वारा विनायक सिटी क्लब हाउस भांठा गांव में निःशुल्क स्वस्थ परीक्षण एवं रक्त दान शिविर का आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ । प्रदेश अध्यक्ष योगेश तिवारी ने बताया कि उपरोक्त शिविर में लगभग 125 लोगो के निःशुल्क […]

