दुर्ग, 29 जनवरी 2026/sns/- छत्तीसगढ़ शासन गृह-सी विभाग (विभागीय परीक्षा प्रकोष्ठ) के अंतर्गत शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए विभागीय परीक्षा का आयोजन 27 जनवरी से 03 फरवरी 2026 तक किया जा रहा है। इस परीक्षा के सुचारु संचालन हेतु भिलाई प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी), दुर्ग को परीक्षा केंद्र के रूप में नामांकित किया गया है। परीक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए संभागायुक्त श्री सत्यनारायण राठौर ने आज बीआईटी पहुंचकर परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा संचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन द्वारा परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं।
संबंधित खबरें
बिहान से महिलाएं बन रही सक्षम एवं सशक्त लखपति दीदी श्रीमती कुसुम साहू रेडिमेड कपड़ा दुकान एवं अगरबत्ती निर्माण व पैकेजिंग से बनी सफल उद्यमी
राजनांदगांव, 15 जुलाई 2025/sns/- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं आर्थिक दृष्टिकोण से सक्षम एवं सशक्त बन रही हंै और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आए है। संघर्ष एवं चुनौतियों के बावजूद महिलाओं के सपने को पंख देने एवं उनके घर की चारदीवारी से बाहर निकलकर कार्य करने का हौसला मिला है। राष्ट्रीय […]
जनदर्शन कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
रायगढ़, 02 दिसम्बर 2025/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु प्रत्येक सोमवार को जिला कलेक्टोरेट परिसर में आयोजित होने वाले जनदर्शन में आज बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं, मांगें एवं शिकायतें कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के समक्ष प्रस्तुत […]
आयुक्त एवं सह संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला ने दंतेवाड़ा में स्वास्थ्य सेवाओं की गहन समीक्षा की मलेरिया, सिकल सेल और टीबी उन्मूलन के लिए निर्देश
रायपुर, 21 जुलाई 2025/sns/- स्वास्थ्य सेवाओं की आयुक्त एवं सह-संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला ने संयुक्त जिला कार्यालय, दंतेवाड़ा में स्वास्थ्य विभाग की बैठक लेकर यहां मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़, सिकल सेल रोग नियंत्रण और टीबी उन्मूलन जैसे विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा की। डॉ. शुक्ला ने स्वास्थ्य अधिकारियों से स्पष्ट लहजों में कहा कि शासन का […]


