दुर्ग, 29 जनवरी 2026/sns/- छत्तीसगढ़ शासन गृह-सी विभाग (विभागीय परीक्षा प्रकोष्ठ) के अंतर्गत शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए विभागीय परीक्षा का आयोजन 27 जनवरी से 03 फरवरी 2026 तक किया जा रहा है। इस परीक्षा के सुचारु संचालन हेतु भिलाई प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी), दुर्ग को परीक्षा केंद्र के रूप में नामांकित किया गया है। परीक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए संभागायुक्त श्री सत्यनारायण राठौर ने आज बीआईटी पहुंचकर परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा संचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन द्वारा परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं।
संबंधित खबरें
सांसद श्री संतोष पाण्डेय एवं अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल श्री नीलू शर्मा ने श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना अंतर्गत दुर्ग एवं बस्तर संभाग के 665 तीर्थ यात्रियों की स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
राजनांदगांव, 20 नवम्बर 2025/sns/- सांसद श्री संतोष पाण्डेय एवं अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल श्री नीलू शर्मा ने आज रेल्वे स्टेशन राजनांदगांव से श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना अंतर्गत दुर्ग एवं बस्तर संभाग के 13 जिलों के 665 तीर्थ यात्रियों की विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राज्य शासन की महत्वपूर्ण श्री रामलला […]
“सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा“ पर विकासखंड स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन
अम्बिकापुर, 23 अगस्त 2025/sns/- राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण छत्तीसगढ़ के निर्देशन में “सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा“ विषय पर अम्बिकापुर लाइवलीहुड कॉलेज में विकासखंड स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जिम्मेदार नागरिकता की भावना विकसित करना था। कार्यक्रम में निगम सभापति श्री […]
समय पर बारिश और बेहतर सरकारी व्यवस्था से खुशहाल हुए किसान कृपाल सिंह
कोरबा, 02 जनवरी 2026/sns/- कोरबा विकासखंड के ग्राम तरदा निवासी किसान कृपाल सिंह लगभग 7 एकड़ जमीन में धान की खेती करते हैं। इस वर्ष समय पर अच्छी बारिश होने से उनकी खेती बिना किसी बाधा के सफल रही। परिवार के साथ मिलकर की गई मेहनत का परिणाम कुछ ही महीनों में खेतों में लहलहाती […]


