सारंगढ़ बिलाईगढ़, 29 जनवरी 2026/sns/-कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा 29, 30 एवं 31 जनवरी 2026 को शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय सेजबहार रायपुर में राज्य स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेला में निजी क्षेत्र के तकनीकी एवं गैर तकनीकी के लगभग 15 हजार पदों पर चयन हेतु साक्षात्कार लिया जाएगा। राज्य स्तरीय रोजगार मेला में 30 जनवरी 2026 को सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के 1513 आवेदकों का इंटरव्यू लिया जाएगा। रोजगार मेला में शामिल होने के लिए ऑनलाईन पोर्टल ईरोजगार डॉट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन www.erojgar.cg.gov.in में रोजगार पंजीयन एवं रोजगार मेला के लिए पंजीयन आवश्यक है। जिन आवेदकों ने ऑनलाईन पोर्टल में रोजगार पंजीयन एवं रोजगार मेला हेतु पंजीयन नहीं किया है, वह पोर्टल पर अपना पंजीयन कर सकते हैं। रोजगार मेला में साक्षात्कार के लिए शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को समस्त शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र की ओरिजिनल और फोटोकॉपी , 2 पासपोर्ट साईज फोटो, आधार कार्ड, अनुभव प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेज को साथ लाना होगा। इस संंबंध में विस्तृत जानकारी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार अधिकारी रामजीत राम से मोबाइल नंबर 9424184279 से प्राप्त की जा सकती है।
संबंधित खबरें
कलेक्टर ने जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति, जिला स्तरीय मॉनिटरिंग कमेटी तथा जिला स्तरीय टॉस्क फोर्स व सखी संचालन समिति की ली बैठक
राजनांदगांव, 10 सितम्बर 2025/sns/- कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति, जिला स्तरीय मॉनिटरिंग कमेटी तथा जिला स्तरीय टॉस्क फोर्स व सखी संचालन समिति की बैठक ली। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग उपस्थित थे। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कहा कि संपे्रक्षण गृह […]
राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का हुआ शुभारंभ
जांजगीर-चांपा, 12 फरवरी 2026/sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में सामूहिक दवा सेवन अभियान का शुभारंभ आज विकासखंड बलौदा के आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बलौदा से किया गया। इस अवसर पर फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी के उन्मूलन हेतु आमजन को दवा सेवन कराने का आह्वान किया […]
आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा जिले के 38 परीक्षा केंद्रों में होगी आयोजित, 15 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल
अम्बिकापुर, 26 जुलाई 2025/sns/- छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा 27 जुलाई 2025 को आयोजित होने वाली आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा (एबीए25) की आवश्यक तैयारियों की समीक्षा हेतु कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने शनिवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में बैठक ली। बैठक में एएसपी श्री अमोलक सिंह ढिल्लो, परीक्षा नोडल अधिकारी एवं जिला समन्वयक, परीक्षा […]


