कवर्धा, 24 जनवरी 2026/sns/- सामाजिक सहायता योजनाओं के तहत संचालित केंद्रीय पेंशन योजनाओं, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तजन पेंशन योजना में लाभान्वित हितग्राहियों के लिए 31 जनवरी 2026 तक डीएलसी सत्यापन करवाना अनिवार्य है। संबंधित हितग्राही अपने ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, नगर पंचायत या नगर पालिका कार्यालय में एंड्रॉइड मोबाइल एप के माध्यम से डीएलसी सत्यापन करवा सकते हैं। इसके अलावा, बेनिफिसरी सत्यापन एप्प के जरिए स्वयं भी अपना सत्यापन कर सकते हैं। उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती अभिलाषा पांडा ने बताया कि जिले में अब तक 90 प्रतिशत पेंशन हितग्राहियों ने सत्यापन करवा लिया है। उन्होंने शेष हितग्राहियों से अपील करते हुए कहा कि जो लोग अभी तक मोबाइल एप के माध्यम से डीएलसी सत्यापन नहीं करवा पाए हैं, वे शीघ्र अपना सत्यापन करवा लें। उन्होंने बताया कि सत्यापन नहीं करवाने की स्थिति में आगामी माह से संबंधित हितग्राही को पेंशन राशि का भुगतान नहीं किया जाएगा।
संबंधित खबरें
प्रोजेक्ट धड़कन के अंतर्गत विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित छात्रावास और स्कूल के 161 बच्चों की हृदय रोग संबंधी स्क्रीनिंग
रायपुर, 08 अगस्त 2025/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार तथा जिला प्रशासन रायपुर की नवाचारी पहल “प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत आज शासकीय प्री-मैट्रिक अनुसूचित जनजाति कन्या छात्रावास, सरोरा एवं आडवाणी आर्लीकन स्कूल में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य बच्चों में जन्मजात हृदय रोग की प्रारंभिक पहचान, जांच और […]
रायपुर जिले में “प्रोजेक्ट धड़कन” के तहत बच्चों के हृदय स्वास्थ्य की निशुल्क जांच और उपचार
रायपुर, 26 अगस्त 2025/sns/ — मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप रायपुर जिला प्रशासन द्वारा संचालित “प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत बच्चों के हृदय स्वास्थ्य की जांच के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह पहल शासकीय विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में की जा रही है, जिसका उद्देश्य बच्चों में […]
सरपंच सचिवों के प्रशिक्षण में ”जनमन” पत्रिका का वितरण
धमतरी, 22 जुलाई 2025/sns/- जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका ’’जनमन’’ का वितरण आज जनपद पंचायत कुरुद के प्रथम अरोरा शिक्षण केन्द्र में आयोजित सरपंच-सचिवों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में वितरण किया गया। इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों ने ’’पत्रिका’’ का अवलोकन करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा तैयार की गई […]


