कवर्धा, 24 जनवरी 2026/sns/- सामाजिक सहायता योजनाओं के तहत संचालित केंद्रीय पेंशन योजनाओं, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तजन पेंशन योजना में लाभान्वित हितग्राहियों के लिए 31 जनवरी 2026 तक डीएलसी सत्यापन करवाना अनिवार्य है। संबंधित हितग्राही अपने ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, नगर पंचायत या नगर पालिका कार्यालय में एंड्रॉइड मोबाइल एप के माध्यम से डीएलसी सत्यापन करवा सकते हैं। इसके अलावा, बेनिफिसरी सत्यापन एप्प के जरिए स्वयं भी अपना सत्यापन कर सकते हैं। उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती अभिलाषा पांडा ने बताया कि जिले में अब तक 90 प्रतिशत पेंशन हितग्राहियों ने सत्यापन करवा लिया है। उन्होंने शेष हितग्राहियों से अपील करते हुए कहा कि जो लोग अभी तक मोबाइल एप के माध्यम से डीएलसी सत्यापन नहीं करवा पाए हैं, वे शीघ्र अपना सत्यापन करवा लें। उन्होंने बताया कि सत्यापन नहीं करवाने की स्थिति में आगामी माह से संबंधित हितग्राही को पेंशन राशि का भुगतान नहीं किया जाएगा।
संबंधित खबरें
नगर सेना भर्ती 2025 का परिणाम घोषित
रायगढ़, 22 अगस्त 2025/sns/- वर्ष 2024-25 में नगर सेना, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं तथा एस.डी.आर.एफ. मुख्यालय छत्तीसगढ़, सेक्टर-19, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा की गई नगर सैनिक भर्ती प्रक्रिया का परिणाम 8 अगस्त 2025 को जारी कर दिया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1715 महिला नगर सैनिकों की छात्रावास ड्यूटी तथा 500 […]
तहसीलदारों की नवीन पदस्थापना आदेश जारी
जगदलपुर, 24 जून 2025/sns/- कलेक्टर श्री हरिस एस द्वारा जिले में प्रशासकीय दृष्टिकोण से तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों की नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया गया है। जिसके तहत तहसीलदार श्री रूपेश कुमार मरकाम को तहसीलदार जगदलपुर के साथ ही न्यायालय नायब तहसीलदार कुरंदी का अतिरिक्त प्रभार, श्री राहुल गुप्ता को तहसीलदार जगदलपुर नजूल के साथ […]
विकासखंड स्तरीय एक दिवसीय निः शुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन आज
रायपुर, 21 दिसंबर 2025/sns/- संचालक संचालनालय आयुष छत्तीसगढ़ के निर्देश एवं जिला आयुष अधिकारी के मार्गदर्शन में विकासखंड स्तरीय द्वितीय चरण एक दिवसीय निः शुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला का आयोजन 20 दिसंबर 2025 को विकासखंड बलौदाबाजार अंतर्गत शासकीय आयुर्वेद औषधालय डमरू द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला डमरू एवं कसडोल अंतर्गत शासकीय आयुर्वेद औषधालय कसडोल द्वारा शासकीय […]

