बलौदाबाजार, 22 जनवरी 2026/sns/sns/-भाटापारा तहसील के बकुलाही स्थित रियल इस्पात प्लांट में आज प्रातः 9.40 बजे क्लीन से निकल रहे डस्ट सेटलिंग चैंबर (डीएससी) में ब्लास्ट हो जाने की वजह से चैंबर के नीचे मौजूद 6 श्रमिकों की मौके पर मृत्यु हो गई। इसमें 5 श्रमिक घायल होने के कारण उन्हें बिलासपुर, बर्न ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। मौके पर कलेक्टर दीपक सोनी और पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के साथ जिला प्रशासन की टीम मौजूद है। एसडीएम की अध्यक्षता में घटना की विस्तृत जांच रिपोर्ट तैयार करने हेतु निर्देशित किया गया है। रियल इस्पात प्लांट को तत्काल सील किया जा रहा है। प्लांट प्रबंधन से पूछताछ की जा रही है। मृतक एवं घायल श्रमिक अन्य राज्य के है
संबंधित खबरें
शासकीय श्रवण बाधितार्थ बालिका विद्यालय पहली से आठवीं तक की कक्षाओं में प्रवेश शुरू
धमतरी, 24 जून 2025/sns/- शासकीय श्रवण बाधितार्थ बालिका विद्यालय धमतरी में कक्षा पहली से आठवीं तक की श्रवण बाधित दिव्यांग बालिकाओं के लिए प्रवेश शुरू हो गया है। संस्था के अधीक्षक ने बताया कि इस आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लए 6 से 14 साल तक के आयु की दिव्यांग बालिकाएं प्रवेश ले सकतीं हैं। […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय दिव्य श्री हनुमंत कथा समारोह में हुए शामिल
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय दिव्य श्री हनुमंत कथा समारोह में हुए शामिल रायपुर, 27 दिसंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जयंती स्टेडियम मैदान भिलाई में आयोजित 5 दिवसीय दिव्य श्री हनुमंत कथा समारोह में आज सपत्निक सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हम सभी के लिए बड़े सौभाग्य की बात है। पंडित श्री […]
कमिश्नर और कलेक्टर ने किया प्रधानमंत्री आवास योजना का निरीक्षण निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
दुर्ग, 16 जुलाई 2025/sns/- प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत लाभार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज कमिश्नर श्री सत्यनारायण राठौर और कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने प्रगति नगर, रिसाली एवं गोकुल नगर, पुलगांव में निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान कमिश्नर श्री राठौर ने रिसाली में मौजूद कॉन्ट्रेक्टर को […]


