जांजगीर-चांपा, 20 जनवरी 2026/sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में महिला एवं बाल विकास विभाग जिला जांजगीर-चांपा द्वारा 24 जनवरी 2026 ’’बालिका दिवस’’ के उपलक्ष्य में 16 से 30 जनवरी 2026 तक विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत ’’उज्ज्वल भविष्य के लिए बालिकाओं का सशक्तिकरण’’ थीम पर चंद्रकिरण शर्मा शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला, शिवरीनारायण में जागरूकता सत्र सह कार्यशाला आयोजित की गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ने कार्यशाला में बालिकाओं को एनीमिया के बारे में जानकारी देते हुए उसके लक्षण, कारण एवं उपचार के बारे में बताया। आयरन व विटामिन-युक्त भोजन जैसे पालक, दाल, ड्राई फ्रूट्स तथा विटामिन-सी युक्त फलों के सेवन की सलाह दी गई। साथ ही नोनी सुरक्षा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में “लड़का-लड़की एक समान” थीम पर रंगोली प्रतियोगिता, बालिका सशक्तिकरण हेतु मानव श्रृंखला तथा बाल विवाह के विरुद्ध शपथ दिलाई गई। कार्यशाला में पर्यवेक्षक, जनप्रतिनिधि, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षकगण एवं छात्राएं उपस्थित थी।
संबंधित खबरें
प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 26 जून को
रायगढ़, 25 जून 2025/sns/- निजी क्षेत्र की रिक्तियों में प्लेसमेंट को बढ़ावा देने के लिए 26 जून 2025 को प्रात: 10.30 बजे से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायगढ़ में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। योग्यताधारी आवेदक समस्त मूल प्रमाण-पत्रों एवं रिज्यूम के साथ उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैम्प में भाग ले सकते है।जिला […]
जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से आए लोगों ने जनदर्शन में बताई अपनी समस्याएं जनदर्शन में आज कुल 70 आवेदन हुए प्राप्त
जांजगीर-चांपा, 9 फरवरी 2026/sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में अपर कलेक्टर श्री ज्ञानेंद्र सिंह ठाकुर ने जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएँ एवं मांगों को सुना। उन्होंने प्राप्त आवेदनों का संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। […]
जनदर्शन गॉव गरीब व आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान
मुंगेली, 26 दिसम्बर 2025/sns/- जिला कलेक्टोरेट में मंगलवार को साप्ताहिक जनदर्शन का आयोजन किया गया, जिसमें गॉव, गरीब व आम नागरिकों की समस्याओं और मांगों को प्राथमिकता के साथ सुना गया। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर श्री जी. एल. यादव ने जनदर्शन में उपस्थित लोगों से संवाद कर उनकी शिकायतों को गंभीरता […]

