अंबिकापुर, 16 जनवरी 2026/sns/- आयुक्त नगर पालिक निगम कार्यालय अम्बिकापुर द्वारा ’’मोर मकान मोर आस’’ योजना अन्तर्गत सुभाष नगर अम्बिकापुर में निर्मित आवास आबंटन हेतु विज्ञापन सूचना जारी किया गया है। शासन के निर्देशानुसार आवासों के आबंटन हेतु प्रति आवास दरों का निर्धारण करते हुए आवास आबंटन हेतु इच्छुक आवेदक आवेदन पत्र आयुक्त नगर पालिक निगम कार्यालय अम्बिकापुर में जमा कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 02 फरवरी 2026 सायं 05ः30 बजे तक है। पात्र/अपात्र आवेदकों की सूची का प्रकाशन कार्यालय के सूचना पटल पर 16 फरवरी 2026 पूर्वान्ह 11ः00 बजे तक किया जाएगा। दावा आपत्ति की अंतिम तिथि 19 फरवरी 2026 सायं 05ः00 बजे तक, दावा आपत्ति का निराकरण 24 फरवरी 2026 सायं 05ः00 बजे तक, अंतिम सूची का प्रकाशन 26 फरवरी 2026 पूर्वान्ह 11ः00 बजे से एवं लॉटरी के माध्यम से आवासों का आबंटन 09 मार्च 2026 को 11ः00 बजे से किया जाएगा। पात्रता शर्तों सहित विस्तृत जानकारी हेतु आयुक्त नगर पालिक निगम कार्यालय अम्बिकापुर के सूचना पटल का अवलोकन कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
चक्रधर समारोह 2025 पद्मश्री डॉ. अश्विनी भिडे देश पाण्डे की स्वर साधना से गूँजा रायगढ़
रायगढ़, 02 सितम्बर 2025/sns/- अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह के मंच पर मुंबई की सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका एवं पद्मश्री से सम्मानित डॉ.अश्विनी भिडे देशपाण्डे ने अपनी सुमधुर प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। जयपुर अतरौली घराने की प्रतिनिधि डॉ.देशपाण्डे ने शास्त्रीय गायन की विविध विधाओं खयाल, भजन और ठुमरी प्रस्तुत कर सुर, ताल और […]
विधान सभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने नवीन विधान सभा भवन में विधान सभा के आगामी सत्र की तैयारियों का लिया जायजा
-विधान सभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने नवीन विधान सभा भवन में विधान सभा के आगामी सत्र की तैयारियों का लिया जायजा . छत्तीसगढ़ विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज नवीन विधान सभा भवन में विधान सभा के आगामी शीतकालीन सत्र की तैयारियों का जायजा लिया । उल्लेखनीय है कि विधान सभा का […]
अपर कलेक्टर श्री भूपेन्द्र अग्रवाल ने किया नियद नेल्लानार ग्राम पंचायत कोंडापल्ली का निरीक्षण सैचुरेशन व इन्फ्रास्ट्रक्चर कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश
बीजापुर, 01 दिसंबर 2025/sns/-अपर कलेक्टर श्री भूपेन्द्र अग्रवाल ने उसूर ब्लॉक अंतर्गत नियद नेल्लानार गांव कोंडापल्ली का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गांव में चल रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों, विशेषकर सैचुरेशन एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर निर्माण की प्रगति का जायजा लिया। अपर कलेक्टर ने अधिकारियों एवं संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि गांव में लंबित सभी […]

