जांजगीर-चांपा, 13 जनवरी 2026/sns/- कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला जल एवं स्वच्छता मिशन श्री जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत क्रियान्वित नल-जल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्य योजना के निर्धारित नियम एवं प्रावधानों के अनुरूप कराये जाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि यह सुनिश्चित करें कि जल जीवन मिशन के कार्य निर्धारित मापदंड के अनुरूप गुणवत्तायुक्त हों। उन्होंने समूह जल प्रदाय योजना के तहत संबंधित ग्रामों में मार्च तक पेयजल आपूर्ति शुरू किए जाने के निर्देश दिए। बैठक में कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री आदित्य प्रताप ने एजेंडा अनुसार विस्तृत जानकारी दी। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर श्री ज्ञानेंद्र सिंह, अपर कलेक्टर श्री आर. के. तंबोली, संयुक्त कलेक्टर श्री संदीप ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती स्निग्धा तिवारी, जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के सदस्यगण, कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री आदित्य प्रताप सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
दुर्ग जिले में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास व गरिमा के साथ मनाया गया
दुर्ग जिले में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास व गरिमा के साथ मनाया गया उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली -स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों और शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित रायपुर, 15 अगस्त 2025/ दुर्ग जिले की गौरवशाली परम्परा के अनुरूप 79वें स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास वातावरण में पूरी गरिमा […]
मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना अंतर्गत 48 लाख रूपए स्वीकृत
दुर्ग, 04 दिसंबर 2025/sns/- मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजनांतर्गत वर्ष 2025-26 में शासन द्वारा अनुमोदित निर्धारित लागत दर अनुसार जनपद पंचायत अंतर्गत अधोसंरचना निर्माण कार्य के लिए 48 लाख 28 हजार रूपए की अनुशंसा प्राप्त हुई है। अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उपसंभाग धमधा द्वारा प्रेषित तकनीकी स्वीकृति के आधार पर अनुशंसित कार्य को संपादित […]
खेल प्रतिभाओं का महाकुंभ जिला स्तरीय व्हालीबाल प्रतियोगिता का भव्य आगाज़
बीजापुर, 12 फरवरी 2026/sns/-जिले में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और ग्रामीण युवाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से दो दिवसीय जिला स्तरीय व्हालीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ आज मिनी स्टेडियम, बीजापुर में हुआ। 12 एवं 13 फरवरी तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में जिले की विभिन्न टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले जा […]


