राजनांदगांव, 12 जनवरी 2026/sns/- प्रयास आवासीय विद्यालय राजनांदगांव इस वर्ष अपने प्रथम सत्र में संचालित हो रहा है। विद्यालय में वर्तमान में कक्षा 9वीं के कुल 112 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। यहाँ शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को भी विशेष रूप से शामिल किया जाता है, जिससे विद्यार्थियों का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके। इसी कड़ी में प्रयास आवासीय विद्यालय में स्टोन आर्ट गतिविधि का प्रभावशाली आयोजन किया गया। इस गतिविधि में विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह, रूचि और सहर्ष भाग लेते हुए अपनी रचनात्मकता और कल्पनाशक्ति का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। रंगों और डिजाइनों के माध्यम से साधारण पत्थरों को आकर्षक कलाकृतियों में बदलते हुए छात्रों की मौलिकता और कलात्मक कौशल स्पष्ट रूप से दिखाई दी। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने न केवल कला के प्रति अपनी समझ विकसित की, बल्कि एकाग्रता, धैर्य और सृजनशील सोच जैसी क्षमताओं को भी मजबूत किया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियाँ बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने और प्रतिभा निखारने में अत्यंत सहायक होती हैं। प्रयास आवासीय विद्यालय राजनांदगांव भविष्य में भी शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ विविध रचनात्मक और प्रेरणादायक गतिविधियों के आयोजन के प्रति सतत रूप से प्रतिबद्ध है।
संबंधित खबरें
“वंदे मातरम्” के 150 वर्ष: राष्ट्रगौरव और जनभागीदारी का वर्षभर चलने वाला उत्सव 7 नवम्बर से होगा प्रारंभ
“वंदे मातरम्” के 150 वर्ष: राष्ट्रगौरव और जनभागीदारी का वर्षभर चलने वाला उत्सव 7 नवम्बर से होगा प्रारंभ “वंदे मातरम्” की गूंज से गूंजेगा छत्तीसगढ़ – वर्षभर चलेगा राष्ट्रीय एकता और गौरव का महोत्सव वंदे मातरम् की गूंज नई पीढ़ी में जगाएगी राष्ट्रप्रेम और गर्व की भावना – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय रायपुर, 6 […]
कृषि उत्पादन आयुक्त श्रीमती शहला निगार ने कृषि योजनाओं के तहत लगाए फसलों का निरीक्षण किया
कृषि उत्पादन आयुक्त श्रीमती शहला निगार ने कृषि योजनाओं के तहत लगाए फसलों का निरीक्षण किया ग्रीष्मकालीन धान के स्थान पर मक्का फसल अपनाने पर जताई प्रसन्नता रायपुर, 24 दिसंबर 2025/ कृषि उत्पादन आयुक्त एवं अपर मुख्य सचिव कृषि उत्पादन श्रीमती शहला निगार ने आज जिले के विकासखंड आरंग अंतर्गत ग्राम नकटा, चटौद एवं नरदहा […]
सुकमा में तकनीकी सहायकों और एम.टी.एस. की भर्ती के लिए निविदाएं आमंत्रित
भासुकमा, 09 फरवरी 2026/sns/-भारत की आगामी जनगणना-2027 के कार्यों को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सुकमा जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कलेक्टर कार्यालय सुकमा से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले के विभिन्न शासकीय कार्यालयों, तहसीलों और नगरीय निकायों में मैनपावर आपूर्ति के लिए इच्छुक एजेंसियों से निविदाएं (टेंडर) आमंत्रित की […]

