राजनांदगांव, 12 जनवरी 2026/sns/- जल जीवन मिशन के तहत राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत परसबोड़ के आश्रित ग्राम पचपेड़ी में नलों के माध्यम से प्रत्येक घरों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाया जा रहा है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग द्वारा ग्राम पचपेड़ी में उच्चस्तरीय जलागार निर्माण कराया गया है। ग्राम की निवासी श्रीमती हीराबाई साहू ने बताया कि ग्राम की भूमि पथरीला होने के कारण पेयजल की विकट समस्या थी। इसके साथ ही ग्राम में शुद्ध पेयजल के कुछ ही स्रोत उपलब्ध थे, जो हैण्डपंपों के माध्यम से प्राप्त होता था। ग्रीष्म ऋतु में जल संकट की स्थिति भी देखने को मिलती थी। लेकिन जल जीवन मिशन के तहत नलों के माध्यम से प्रत्येक घरों तक शुद्ध पेयजल पहुंचने से ग्रामीण जीवन में अभूतपूर्व सुधार हुआ है। ग्राम में पेयजल की समस्या का समाधान होने से ग्रामीण महिलाओं को अपने दैनिक जीवन में कार्यों में सहुलियत हो रही है। श्रीमती हीराबाई साहू ने जल जीवन मिशन के तहत ग्राम के घर-घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए शासन को धन्यवाद ज्ञापित किया।
संबंधित खबरें
बड़ांजी की महिलाओं ने 36 पारंपरिक व्यंजनों के साथ जीता प्रथम स्थान अब जिला स्तर पर बिखेरेंगी जायके की खुशबू
जगदलपुर, 22 जनवरी 2026/sns/- बस्तर की माटी की सोंधी खुशबू और यहां की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एक बार फिर चर्चा में है। पिछले दिनों धाराउर में आयोजित लोहंडीगुड़ा विकासखंड स्तरीय बस्तर पण्डुम पूरी तरह से बस्तरिया लोक-संस्कृति और पारंपरिक खान-पान के रंगों में रंगा नजर आया। इस आयोजन का आकर्षण बडं़ाजी की महिलाओं का वह […]
अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना सरकार का लक्ष्य सांसद महेश कश्यप
बीजापुर, 14 जनवरी 2026/sns/- बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप की अध्यक्षता में बुधवार को संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्र एवं राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई तथा उन्हें समयबद्ध एवं प्रभावी […]
28 फ़रवरी तक समितियों से धान उठाव करें सभी राइस मिलर – कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 12 फरवरी 2026/sns/- खरीफ विवरण वर्ष 2025 -26 के अंतर्गत समितियों से धान का उठाव व मिलिंग कार्य पारदर्शिता के साथ सुव्यवस्थित रूप से एवं शासन के निर्देशों के अनुरूप संपादित करने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ संजय कन्नौजे ने जिले के राईस मिलरों की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। उन्होंने […]


