राजनांदगांव, 12 जनवरी 2026/sns/- जल जीवन मिशन के तहत राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत परसबोड़ के आश्रित ग्राम पचपेड़ी में नलों के माध्यम से प्रत्येक घरों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाया जा रहा है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग द्वारा ग्राम पचपेड़ी में उच्चस्तरीय जलागार निर्माण कराया गया है। ग्राम की निवासी श्रीमती हीराबाई साहू ने बताया कि ग्राम की भूमि पथरीला होने के कारण पेयजल की विकट समस्या थी। इसके साथ ही ग्राम में शुद्ध पेयजल के कुछ ही स्रोत उपलब्ध थे, जो हैण्डपंपों के माध्यम से प्राप्त होता था। ग्रीष्म ऋतु में जल संकट की स्थिति भी देखने को मिलती थी। लेकिन जल जीवन मिशन के तहत नलों के माध्यम से प्रत्येक घरों तक शुद्ध पेयजल पहुंचने से ग्रामीण जीवन में अभूतपूर्व सुधार हुआ है। ग्राम में पेयजल की समस्या का समाधान होने से ग्रामीण महिलाओं को अपने दैनिक जीवन में कार्यों में सहुलियत हो रही है। श्रीमती हीराबाई साहू ने जल जीवन मिशन के तहत ग्राम के घर-घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए शासन को धन्यवाद ज्ञापित किया।
संबंधित खबरें
मेहनत, लगन और कोसा पालन ने बदली जीवन की दिशा
कोरबा, 10 मार्च 2026/sns/-कोरबा जिले के ग्राम बरपाली-तानाखार (वि.ख. पोड़ी-उपरोड़ा) के निवासी श्री शिवकुमार बिंझवार आत्मज दादूलाल अनुसूचित जाति के बीपीएल परिवार से आते हैं। उनके पास केवल 1.5 एकड़ कृषि भूमि है और आजीविका के अन्य साधन भी उपलब्ध नहीं थे, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और कोसा कृमिपालन को अपनी आजीविका का आधार […]
विष्णु के सुशासन में प्रोजेक्ट छांव में शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सेहत का विशेष ख्याल एक हजार से अधिक शासकीय सेवकों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण
रायपुर, 01 सितम्बर 2025/sns/- राजधानी रायपुर में प्रोजेक्ट छांव शासकीय अधिकारियांे एवं कर्मचारियों के सेहत के लिए वरदान साबित हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर शुरू प्रोजेक्ट छांव से शासकीय सेवकों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर निःशुल्क दवाईयां उपलब्ध कराई जा रही है। इंडोर स्टेडियम में रविवार को आयोजित प्रोजेक्ट छांव […]
जिले में आपदा जोखिम न्यूनीकरण हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम किए जाएंगे आयोजित
दुर्ग, 14 जुलाई 2025/sns/- प्राकृतिक आपदाओं जैसे आकाशीय बिजली, आंधी-तूफान, अतिवृष्टि, ओलावृष्टि, लू एवं शीत लहर से होने वाले नुकसान की रोकथाम एवं न्यूनिकरण के उद्देश्य से जिले में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह प्रशिक्षण आपदा जोखिम न्यूनीकरण (डीआरआर) के अंतर्गत केपेसिटी बिल्डिंग ट्रेनिंग एवं स्कूल सेफ्टी पॉलिसी के तहत स्कूल आयोजित किए […]

