सारंगढ़-बिलाईगढ़, 09 जनवरी 2026/sns/-कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे गुरूवार को बिलाईगढ़ क्षेत्र के दौरे पर रहे। उन्होंने भटगांव, बेलटिकरी के हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों को इस वर्ष में अच्छे से पढ़ाई कर सभी को प्रथम श्रेणी परीक्षा परिणाम लाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने स्कूली बच्चों को कहा कि वे अपने समय का उपयोग कर इस सुनहरे समय को कैरियर बनाने में समर्पित करें। वहीं भौतिकी, रसायन, गणित, अंग्रेजी सहित सभी शिक्षकों को निर्देश दिए कि वे निरंतर सरल ढंग से बच्चों को पढ़ाएं और कमजोर बच्चों पर विशेष ध्यान देते हुए उनके लिए अतिरिक्त कक्षा लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्कूली बच्चों को किसी टॉपिक समझ नहीं आने पर अपने ऐसे दोस्त जो अच्छा जानता हो उससे भी उस टॉपिक को समझने के लिए कहा। कलेक्टर ने विभिन्न कक्षाओं में जाकर पाठ्यक्रम के प्रश्न भी हल करने के लिए दिए। वहीं बच्चों से डॉक्टर बनने के लिए नीट की परीक्षा देने जैसे पूछकर और जानकारी देकर कैरियर के बारे में भी संबंधित पढ़ाई करने के लिए भी मार्गदर्शन दिए। कलेक्टर ने सभी बच्चों को कहा कि वे पिछले 5 वर्षों के परीक्षा में आए प्रश्नपत्रों का हल नियमित कर पढ़ाई करें। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा, नोडल अधिकारी सेजेस नरेश चौहान, बीईओ सत्यनारायण साहू आदि उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
सिम्स में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
बिलासपुर, 11 सितंबर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) के सभागार में मनोरोग विभाग द्वारा विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिम्स के अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. लखन सिंह (चिकित्सा अधीक्षक) सिम्स, डॉ मधुमित्ता मूर्ति विभागाध्यक्ष निसचेतना, डॉ […]
जब्त मादक पदार्थों का 10 सितम्बर को किया जाएगा विधिवत नष्टीकरण
रायगढ़, 26 अगस्त 2025/sns/- पुलिस अधीक्षक कार्यालय रायगढ़ के अंतर्गत थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त किए गए मादक पदार्थों के नष्टीकरण हेतु जिला स्तरीय औषधि व्ययन समिति का गठन किया गया है। समिति द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत थानों से नष्टीकरण योग्य प्रकरणों की सूची एवं मूल प्रपत्र प्राप्त कर आवश्यक जांच एवं […]
माओवाद प्रभावित परिवारों को समूहों से जोड़ने का अभियान तेज दिसंबर तक 70ः ऋण वितरण का लक्ष्य निर्धारित
सुकमा, 17 नवम्बर 2025/sns/-जिले में महिला सशक्तिकरण और आजीविका संवर्धन को नई गति देने के उद्देश्य से आयोजित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मुकुन्द ठाकुर ने कई सख्त और समयबद्ध निर्देश जारी किए हैं। विशेष रूप से नक्सल प्रभावित एवं पीड़ित परिवारों को जल्द से जल्द […]


