दुर्ग, 08 जनवरी 2026/sns/- सरकार की सुचारू, पारदर्शी और किसान हितैषी नीति के कारण जिले में धान खरीदी और उपार्जन केन्द्रों से धान के उठाव में तेजी आई है। धान खरीदी को आसान बनाने की दिशा में राज्य सरकार की निर्णायक कदम से धान विक्रय की प्रक्रिया सरल हुई है। जिसके तहत अब दिन-रात कभी भी मोबाईल एप तुंहर टोकन के माध्यम से किसानों को धान बेचने के लिए टोकन मिलने लगा है। किसानों के लिए यह बड़ी सहुलियत है कि उनके लिए तुंहर टोकन एप अब 24 घंटे उपलब्ध है। अब मोबाईल एप से टोकन काटने के लिए किसी निर्धारित समय की बाध्यता नही है। धान बेचने के बाद त्वरित भुगतान का किसानों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। सरकार की व्यवस्था से प्रभावित होकर किसान अपनी उपज बेचने टोकन प्राप्त निर्धारित तिथि अनुसार पहुंच रहे हैं। जिले में अब तक 82,486.97 लाख रूपए की लागत से 3,49,069.92 मे. टन धान की खरीदी हो चुकी है। समय पर भुगतान राशि मिलने पर 64437 किसान लाभान्वित हुए हैं। उपार्जन केन्द्रों से धान की उठाव भी तेजी से होने लगी है। जिससे अब दूसरे किसानों को धान बेचने का अवसर मिला है। उठाव हेतु 1,53,464.52 मे. टन धान का डीओ जारी हुआ है। अब तक उपार्जन केन्द्रों से 1,14,452.82 मे. टन धान का उठाव किया जा चुका है। सरकार की इस पारदर्शी व्यवस्था में किसान भी सहभागी बनते हुए धान बेचने के पश्चात् रकबा समर्पण करने आगे आ रहे हैं। जिससे बिचौलियों को अपनी धान खपाने का अवसर नहीं मिला है। जिले में अब तक धान बेच चुके 35572 कृषकों ने 813.14 हेक्टेयर रकबा समर्पण कर चुके हैं। उपार्जन केन्द्रों में धान बेचने के लिए पहुंचने वाले किसानों हेतु जिला प्रशासन द्वारा समुचित प्रबंध किया गया है। वर्तमान में उपार्जन केन्द्रों में बारदाने की पर्याप्त व्यवस्था है। इसके तहत केन्द्रों में 30,59,928 बारदाने उपलब्ध है।
संबंधित खबरें
रामपुर सबस्टेशन में नये 3.15 एम.व्ही.ए. का पॉवर ट्रांसफार्मर को किया गया ऊर्जीकृत
कवर्धा, 22 अगस्त 2025/sns/ – कबीरधाम जिले के ग्राम रामपुर में विद्यमान 33/11 के0व्ही0 उपकेन्द्र में 3.15 एम0व्ही0ए0 के अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर को ऊर्जीकृत किया। इस अवसर पर कवर्धा संभाग के कार्यपालन अभियंता श्री जी. एस. फ्लोरा, ईई एस.टी.एम. श्री एम. के. आर्या, सहायक अभियंता श्री मनीष साहू, श्री सुनील गुप्ता, श्री यशवंत कुमार ध्रुव […]
हैरी जोसेफ ने अल्पसंख्यक मोर्चा की कार्यकारणी जारी की 0 असलम खान एवं प्रिंस भाटिया महामंत्री बनाए गए
राजनांदगांव , 10 फरवरी 2026 sns/-जिला भाजपा अपने संगठानात्मक ढांचे को मजबूत करने पर लगा हुआ है । विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठों के गठन के पश्चात आज बहुप्रतिक्षित अल्पसंख्यक मोर्चे की घोषणा की गई । मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मान. डॉ. रमन सिंह जी, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा के आशीर्वाद से एवं प्रदेश […]
निर्धन वरिष्ठ नागरिकों के लिए वृद्धाश्रम संचालन में सेवा प्रदाताओं की नियुक्ति पात्र अभ्यर्थियों से 19 नवंबर तक आवेदन आमंत्रित
सुकमा, 11 सितम्बर 2025/sns/- जिला प्रशासन द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम 2007 के अंतर्गत जिले में निर्धन एवं निराश्रित वरिष्ठ नागरिकों के लिए वृद्धाश्रम केन्द्र संचालित किया जा रहा है। 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के वृद्धजनों को निःशुल्क भोजन, आश्रय, देखभाल, चिकित्सा सुविधा, मनोरंजनात्मक गतिविधियाँ और अन्य आवश्यक […]

