दुर्ग, 08 जनवरी 2026/sns/- सरकार की सुचारू, पारदर्शी और किसान हितैषी नीति के कारण जिले में धान खरीदी और उपार्जन केन्द्रों से धान के उठाव में तेजी आई है। धान खरीदी को आसान बनाने की दिशा में राज्य सरकार की निर्णायक कदम से धान विक्रय की प्रक्रिया सरल हुई है। जिसके तहत अब दिन-रात कभी भी मोबाईल एप तुंहर टोकन के माध्यम से किसानों को धान बेचने के लिए टोकन मिलने लगा है। किसानों के लिए यह बड़ी सहुलियत है कि उनके लिए तुंहर टोकन एप अब 24 घंटे उपलब्ध है। अब मोबाईल एप से टोकन काटने के लिए किसी निर्धारित समय की बाध्यता नही है। धान बेचने के बाद त्वरित भुगतान का किसानों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। सरकार की व्यवस्था से प्रभावित होकर किसान अपनी उपज बेचने टोकन प्राप्त निर्धारित तिथि अनुसार पहुंच रहे हैं। जिले में अब तक 82,486.97 लाख रूपए की लागत से 3,49,069.92 मे. टन धान की खरीदी हो चुकी है। समय पर भुगतान राशि मिलने पर 64437 किसान लाभान्वित हुए हैं। उपार्जन केन्द्रों से धान की उठाव भी तेजी से होने लगी है। जिससे अब दूसरे किसानों को धान बेचने का अवसर मिला है। उठाव हेतु 1,53,464.52 मे. टन धान का डीओ जारी हुआ है। अब तक उपार्जन केन्द्रों से 1,14,452.82 मे. टन धान का उठाव किया जा चुका है। सरकार की इस पारदर्शी व्यवस्था में किसान भी सहभागी बनते हुए धान बेचने के पश्चात् रकबा समर्पण करने आगे आ रहे हैं। जिससे बिचौलियों को अपनी धान खपाने का अवसर नहीं मिला है। जिले में अब तक धान बेच चुके 35572 कृषकों ने 813.14 हेक्टेयर रकबा समर्पण कर चुके हैं। उपार्जन केन्द्रों में धान बेचने के लिए पहुंचने वाले किसानों हेतु जिला प्रशासन द्वारा समुचित प्रबंध किया गया है। वर्तमान में उपार्जन केन्द्रों में बारदाने की पर्याप्त व्यवस्था है। इसके तहत केन्द्रों में 30,59,928 बारदाने उपलब्ध है।
संबंधित खबरें
जिला जनसंपर्क कार्यालय, दुर्ग (छ.ग.)सफलता की कहानी
दुर्ग, 25 नवम्बर 2025/sns/- विकासखण्ड धमधा के ग्राम पंचायत लिटिया की वर्षों से पड़ी बंजर भूमि अब हरी-भरी हरियाली में तब्दील हो चुकी है। यह परिवर्तन महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत अपनाई गई विशेष ट्रेंच वृक्षारोपण तकनीक के कारण संभव हुआ है, जिसने गांव की सूखी और अनुपयोगी जमीन को नया स्वरूप प्रदान किया […]
आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती के लिए आवेदन 28 जुलाई तक
बिलासपुर, 12 जुलाई 2025/sns/- एकीकृत बाल विकास परियोजना सरकण्डा अंतर्गत वार्ड क्र. 58 रानी दुर्गावती नगर के आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 3 खमतराई में सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती हेतु 14 जुलाई से 28 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित किये गये है। आवेदन पंजीकृत डाक अथवा सीधे नियत दिनांक तक एकीकृत बाल विकास परियोजना सरकण्डा में […]

