छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय अविष्कार अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता संपन्न


बीजापुर, 06 जनवरी 2026/sns/- राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अंतर्गत बीजापुर जिले के कन्या रेसिडेन्शियल स्कूल, बीजापुर स्थित ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी श्री एल.एल. धनेलिया एवं जिला मिशन समन्वयक श्री कमल दास झाड़ी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर एपीसी श्री विजेन्द्र सिंह भदौरिया एवं एपीसी श्री तारकेश्वर पैंकरा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के आयोजन में सहयोगी डीपीएमयू टीम के कर्मचारी अजय कुमार कर्ष (आईटी विशेषज्ञ डाटा एनालिसिस), ललित कुमार निषाद (लिटरेसी) एवं विकास मिश्रा (न्यूमेरेसी) का उल्लेखनीय योगदान रहा।
इस प्रतियोगिता में जिले के चारों विकासखण्डों से चयनित प्रारंभिक एवं हायर सेकेण्डरी स्तर के विद्यार्थियों ने सहभागिता की। प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित की गई। प्रारंभिक स्तर के लिए नोडल अधिकारी के रूप में कु. सुनिता गोनेट एवं श्री तिलक देवांगन तथा सेकेण्डरी स्तर के लिए नोडल अधिकारी श्री अरूण सिंह एवं श्री अनिल मिश्रा को नियुक्त किया गया। प्रतियोगिता का तकनीकी निर्देशन श्री दिलीप दुर्गम द्वारा किया गया।
समापन अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री भुवन सिंह चौहान एवं पार्षद श्री संजय रिवानी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रारंभिक स्तर में कु. अश्वनी मांझी (बीजापुर) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कु. कोमल गिलगिच्या (भोपालपटनम) ने द्वितीय एवं दिलीप अंश प्रजापति (भैरमगढ़) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सेकेण्डरी स्तर में विकासखण्ड भैरमगढ़ ने प्रथम, बीजापुर ने द्वितीय तथा भोपालपटनम ने तृतीय स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार, मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। साथ ही सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए भोजन की समुचित व्यवस्था की गई थी।
इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में गणित एवं विज्ञान विषयों के प्रति रुचि विकसित करना, जिज्ञासा एवं नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करना है, जिससे भविष्य में विद्यार्थी देश के विकास में वैज्ञानिक योगदान दे सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *