कवर्धा, 05 जनवरी 2026/sns/- छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर, दलदल सिवनी, सड्डु रायपुर द्वारा अनौपचारिक शिक्षा के माध्यम से आम जनमानस एवं समाज में वैज्ञानिक अभिरुचि विकसित करने के उद्देश्य से जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, रानी दुर्गावती चैक, कवर्धा में 06 एवं 07 जनवरी 2026 को दो दिवसीय खगोल विज्ञान कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यशाला के अंतर्गत दोनों दिवस नाइट स्काई ऑब्जर्वेशन कार्यक्रम का आयोजन सायं 6 बजे से 8 बजे तक किया जाएगा। कार्यक्रम में सभी आयु वर्ग के विज्ञान में रुचि रखने वाले छात्र-छात्राएं, शिक्षक एवं आम नागरिक भाग लेकर खगोल विज्ञान के प्रति अपनी जिज्ञासा एवं वैज्ञानिक सोच को विकसित कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
जिला स्तरीय कौशल प्रतियोगिता संपन्नद विजेता प्रतिभागी राज्य स्तर पर होंगे शामिल
अम्बिकापुर, 24 जुलाई 2025/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण तथा जिला प्रशासन सरगुजा के संयुक्त तत्वावधान में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना एवं प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत आज दिनांक 23 जुलाई 2025 को जिला स्तरीय कौशल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 22 वर्ष से कम एवं 22 से 45 वर्ष आयु वर्ग […]
सुशासन तिहार अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का शिविर के माध्यम से हुआ त्वरित निराकरण
मुंगेली, 29 जुलाई 2025/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप जिले में जनसमस्याओं के निराकरण के लिए सुशासन तिहार अंतर्गत 08 अप्रैल से 31 मई तक तीन चरणों में समाधान शिविर का आयोजन किया गया था। मुख्यमंत्री श्री साय स्वयं 19 मई को ग्राम बिजराकछार में आयोजित शिविर में शामिल होकर आमजनों से रूबरू होकर […]
सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर 15 अगस्त से 13 सितम्बर तक वाद-विवाद प्रतियोगिता
राजनांदगांव, 13 अगस्त 2025/sns/- प्रदेश में सतत रूप से बढ़ती सड़़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से जनजागरूकता का कार्य किया जा रहा है। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग के मार्गदर्शन में गृह विभाग के सहयोग से राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण द्वारा सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर विद्यालयों से लेकर राज्य स्तर […]

