कवर्धा, 05 जनवरी 2026/sns/- छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर, दलदल सिवनी, सड्डु रायपुर द्वारा अनौपचारिक शिक्षा के माध्यम से आम जनमानस एवं समाज में वैज्ञानिक अभिरुचि विकसित करने के उद्देश्य से जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, रानी दुर्गावती चैक, कवर्धा में 06 एवं 07 जनवरी 2026 को दो दिवसीय खगोल विज्ञान कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यशाला के अंतर्गत दोनों दिवस नाइट स्काई ऑब्जर्वेशन कार्यक्रम का आयोजन सायं 6 बजे से 8 बजे तक किया जाएगा। कार्यक्रम में सभी आयु वर्ग के विज्ञान में रुचि रखने वाले छात्र-छात्राएं, शिक्षक एवं आम नागरिक भाग लेकर खगोल विज्ञान के प्रति अपनी जिज्ञासा एवं वैज्ञानिक सोच को विकसित कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
अम्बिकापुर, 23 मार्च 2026/sns/- कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने सोमवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने विगत बैठकों एवं निरीक्षणों में दिए गए निर्देशों के क्रियान्वयन एवं प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कहा कि दिए गए निर्देशों को गम्भीरता के […]
गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध कार्य शासन की प्राथमिकता कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति
मोहला, 19 दिसंबर 2025/sns/- कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने जिला कार्यालय के सभा कक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत विभिन्न कार्यों की योजना-वार प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सहित अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए […]
अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए निःशुल्क आवासीय शिक्षा हेतु आवेदन आमंत्रित
रायपुर, 30 जुलाई 2025/sns/- छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों के उज्जवल भविष्य निर्माण हेतु अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत बच्चों को श्रेष्ठ निजी आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश दिलाकर गुणवत्तायुक्त निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है, […]

