जगदलपुर, 05 जनवरी 2026/sns/- बस्तर जिले की शासकीय शिक्षण संस्थाओं में शिक्षकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज करने की प्रक्रिया को अब पूरी तरह से हाईटेक किया जा रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले के सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों और प्राचार्यों को निर्देशित किया है कि अब से शासकीय स्कूलों में उपस्थिति राज्य शासन द्वारा तैयार किए गए विद्या समीक्षा केंद्र मोबाइल ऐप के माध्यम से अनिवार्य रूप से दर्ज की जाएगी। इस कवायद का मुख्य उद्देश्य भारत सरकार के निर्देशों के अनुरूप प्रतिदिन की उपस्थिति का डेटा शिक्षा मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय विद्या समीक्षा केंद्र को भेजना है, जहां इसकी नियमित समीक्षा की जा सकेगी। इस नई व्यवस्था को लागू करते हुए विभाग ने एक बेहद महत्वपूर्ण तकनीकी निर्देश भी दिया है, जिसकी अनदेखी करने पर शिक्षकों की उपस्थिति मान्य नहीं होगी। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि शिक्षकों को यह मोबाइल ऐप विद्यालय परिसर में पहुंचने के बाद ही अपने फोन में इंस्टॉल और पंजीकृत करना होगा। दरअसल, पंजीकरण के समय ऐप जीपीएस तकनीक का उपयोग कर विद्यालय की लोकेशन को सेव कर लेता है। यदि कोई शिक्षक विद्यालय से बाहर रहकर या घर से ऐप को इंस्टॉल या रजिस्टर करने का प्रयास करता है, तो सर्वर में पहले से मौजूद विद्यालय की लोकेशन और शिक्षक की वर्तमान लोकेशन आपस में मेल नहीं खाएगी। ऐसी स्थिति में लोकेशन मैच न होने के कारण शिक्षक अपनी ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं कर पाएंगे, इसलिए सभी को विद्यालय में उपस्थित होकर ही इंस्टॉलेशन की प्रक्रिया पूरी करने की हिदायत दी गई है।
संबंधित खबरें
कलेक्टर ने की धान खरीदी प्रगति की समीक्षा,अत्याधिक आवश्यकता वाले उपार्जन केंद्रों से तत्काल उठाव के निर्देश
बलौदाबाजार, 02 जनवरी 2026/sns/- कलेक्टर दीपक सोनी ने शुक्रवार को खाद्य, सहकारिता, कृषि एवं अन्य सबंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर धान खरीदी प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने उठाव की अत्यधिक आवश्यकता वाले समिति एवं उपार्जन केंद्रों से तत्काल धान उठाव शुरू करने के निर्देश दिये।कलेक्टर ने कहा कि लगभग 40 ऐसे समिति एवं […]
बरसात में जल भराव की स्थिति पर रखे नजर – कमिश्नर श्री राठौर- बाढ़ प्रभावित गांवों में करें समुचित प्रबंध – कलेक्टर श्री सिंह
दुर्ग, 08 जुलाई 2025/sns/- संभाग आयुक्त श्री एस.एन. राठौर ने कहा है कि जिले के सभी नगरीय निकायों में बारिश से उत्पन्न जल भराव की स्थिति पर अधिकारी नजर रखें। आगामी दिनों में अत्यधिक वर्षा को ध्यान में रखते हुए राहत कैंप के लिए स्थान चयन कर लिया जाये। नगर निगम दुर्ग, भिलाई, भिलाई 03-चरोदा […]
मुख्यमंत्री मजराटोला विद्युती करण योजना बना वरदान वनांचल के 17 ग्रामों में चिमनी युग का अंत
मोहला, 05 जनवरी 2026/sns/- आजादी के 75 साल बाद पहली बार बिजली पहुंचने का उत्साह ग्राम संबलपुर में ऐसा नजर आया कि मानो कोई त्यौहार मनाया जा रहा हो। गांव के बच्चों, बड़ों एवं बूजुर्गों के आंखो एवं उनके चेहरे का रंग ही सब कुछ बयां कर रही थी। बिजली आने की खुशी वहां के […]

