बिलासपुर, 02 जनवरी 2026/sns/ – कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में ब्रेल लिपि तैयार कैलेण्डर का विमोचन किया। यह कैलेण्डर ब्रेल प्रेस, समाज कल्याण विभाग द्वारा दृष्टिबाधित दिव्यांगजनों के लिए वर्ष 2026 का ब्रेल लिपि में तैयार किया गया है। जिसमें ब्रेल के साथ ही लो-विजन के दृष्टिबाधितों का ध्यान रखते हुये सभी शासकीय सामान्य अवकाश, एैच्छिक अवकाश को शामिल किया गया है। कैलेण्डर को ब्रेल प्रेस के विशेषज्ञों द्वारा तैयार किया हैं। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने ब्रेल लिपि कैलेण्डर की प्रसन्नता करते हुये कहा कि सामान्य लागों के साथ ही दृष्टिबाधितों के लिए ब्रेल प्रेस, समाज कल्याण बिलासपुर का प्रयास सराहनीय है। उन्होंने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएँ भी दी। विमोचन के समय एडीएम श्री शिवकुमार बनर्जी, संयुक्त संचालक समाज कल्याण श्री टीपी भावे, उपनियंत्रक श्रीमति बबीता कमलेश, सहायक सांख्यिकी अधिकारी श्री प्रशांत मोकासे, श्री उत्तमराव माथनकार, श्री दीक्षांत पटेल, श्री आर पी मण्डल, कु. पूर्णिमा पाण्डे, श्री संतोष देवांगन, श्री रमाशंकर शुक्ला, दुर्गेश धीवर, शालिनी त्रिपाठी, नीतू दीवान, वामसी कृष्णा मौजूद थे।0
संबंधित खबरें
कबीरधाम में चिकित्सा सुविधाओं के एक नए युग का सूत्रपात
कवर्धा, 15 दिसम्बर 2025/sns/-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज कबीरधाम जिले के नवीन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के निर्माण स्थल पर शिला स्थापना कर जिले को एक ऐतिहासिक सौगात दी। इसके साथ ही चिकित्सा सुविधाओं के एक नए युग का सूत्रपात हुआ। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा विशेष […]
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा अभिलाषा दिव्यांग स्कूल में मनाया गया रक्षाबंधन गाइड रेंजर ने बांधी राखी
राजनांदगांव, 08 अगस्त 2025/sns/- भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ द्वारा अभिलाषा दिव्यांग स्कूल राजनांदगांव में रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गाइड रेंजर ने अभिलाषा स्कूल के 45 बालक-बालिकाओं को रक्षासूत्र बांधकर मिठाई खिलायी। अभिलाषा संस्था परिवार द्वारा गाइड रेंजर बहनों को उपहार भी दिया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष श्री […]
कटनी में महिला सेना पुलिस भर्ती रैली 23 फरवरी 2026 को
मोहला, 02 फरवरी 2026/sns/-सेना भर्ती कार्यालय, जबलपुर (मध्य प्रदेश) द्वारा भारतीय सेना में महिला सेना पुलिस पद हेतु भर्ती रैली का आयोजन 23 फरवरी 2026 को किया जाएगा। यह भर्ती रैली पुलिस ग्राउंड झिन्झारी, कटनी (म. प्र.) में संपन्न होगी। इस भर्ती प्रक्रिया में सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर (छत्तीसगढ़) के अंतर्गत आने वाले सभी 33 […]


