जांजगीर-चांपा, 02 जनवरी 2025/sns/- छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जिले में शासकीय कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, अनुशासित एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। जांजगीर-चांपा कलेक्टोरेट एवं विभागों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा आधार-आधारित बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम के माध्यम से उपस्थिति दर्ज की गई। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने स्वयं बायोमेट्रिक अटेंडेंस दर्ज कर कलेक्टोरेट परिसर में इस प्रणाली की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली से शासकीय कार्यालयों में समय पालन सुनिश्चित होगा तथा कर्मचारियों की उपस्थिति पर सटीक निगरानी संभव हो सकेगी। इससे न केवल कार्य-संस्कृति में अनुशासन आएगा, बल्कि आम नागरिकों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं भी प्राप्त होंगी।
संबंधित खबरें
रबी फसल के संबंध में हुआ कार्यशाला सह प्रशिक्षण का आयोजन
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 15 अक्टूबर 2025/sns/- कृषि कार्यशाला सह प्रशिक्षण कलेक्टर सभाकक्ष सारंगढ़ में आयोजित किया गया। इस समीक्षा बैठक में प्रकाश सर्वे अपर कलेक्टर, मधु गबेल डिप्टी कलेक्टर, आशुतोष श्रीवास्तव उप संचालक, दिनेश गाँधी स्टेट हेड इफको कंपनी, भूपेंद्र पाटीदार जिला प्रतिनिधि, शारदा पैकरा बीज निगम प्रक्रिया प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, सारंगढ़, बिलाईगढ़ एवं […]
जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक में इन्वेस्टर्स को प्रदान किया गया निवेश पत्र
जगदलपुर, 30 सितम्बर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के तहत उद्योग विभाग के विशेष कार्यक्रम में मंगलवार को कलेक्टर श्री हरिस एस की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय आस्था हॉल में आयोजित जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक में औद्योगिक विकास नीति 2024-30 ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के अंतर्गत वन क्लिक पोर्टल की विस्तृत जानकारी दी गई। […]
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा राष्ट्रीय सद्भावना एकता दौड़ का आयोजन
राजनांदगांव, 03 नवम्बर 2025/sns/-भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री, भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस तथा राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राजनांदगांव द्वारा जिले के विद्यालयों में राष्ट्रीय सद्भावना एकता दौड़ का आयोजन किया गया तथा राष्ट्रीय एकता एवं सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में […]

