राजनांदगांव, 30 दिसम्बर 2025/sns/-संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास छत्तीसगढ़ नवा रायपुर द्वारा नगर पालिक निगम राजनांदगांव में मिशन क्लीन सीटी योजना अंतर्गत स्वसहायता समूह की स्वच्छता दीदीयों को माह अक्टूबर 2025 का 31 लाख 61 हजार 568 रूपए तथा माह नवम्बर 2025 का 32 लाख 22 हजार 124 रूपए मानदेय का भुगतान किया गया है। इस तरह नगर पालिक निगम राजनांदगांव द्वारा स्वच्छता दीदीयों को अक्टूबर एवं नवम्बर माह में कुल 63 लाख 83 हजार 692 रूपए का भुगतान किया गया है। नगर पालिक निगम राजनांदगांव से प्राप्त जानकारी अनुसार डोर टू डोर स्वच्छता का कार्य करने वाली दीदीयों को शासन की ओर से स्वीकृति प्राप्त होते ही राशि जारी की जा रही है। नगर पालिक निगम राजनांदगांव के 51 वार्ड में डोर टू डोर कचरा संग्रहण के लिए 17 एसएलआरएम सेंटर संचालित है। जहां 442 स्वच्छता दीदीयां कार्यरत है। स्वच्छता दीदीयों द्वारा घर-घर जाकर कचरा संग्रहण कर एसएलआरएम सेंटरों में कचरा पृथक्करण का कार्य किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
जिले में महिला एवं बाल विकास की रजत जयंती- एक चौथाई सदी में बच्चों के जीवन में आया क्रांतिकारी बदलाव
दुर्ग, 08 नवंबर 2025/sns/- महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पिछले 25 वर्षों (वर्ष 2000 से 2025) में दुर्ग ज़िले में अविस्मरणीय उपलब्धि हासिल की गई है, जिसने ज़िले के बाल स्वास्थ्य परिदृश्य को पूरी तरह से बदल दिया है। शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन तथा विभाग की अथक मेहनत का परिणाम है कि […]
धान के अवैध परिवहन और भण्डारण पर प्रशासन की कार्रवाई जारी अब तक 2 करोड़ 26 लाख के 73 सौ क्विंटल धान जब्त 5 दिनों में 12 प्रकरण दर्ज, 1 करोड़ 23 लाख से अधिक मूल्य का धान जब्त, कार्रवाई लगातार जारीकलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश
रायगढ़, 26 नवम्बर 2025/sns/- खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुचारू रूप से जारी है। इसी बीच जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर रायगढ़ जिले में अब तक 43 प्रकरणों में 73 […]
खाद्य विभाग की अवैध घरेलु गैस सिलेंडर पर बड़ी कार्रवाई,1619 नग गैस सिलेंडर जब्त
बलौदाबाजार, 18 जुलाई 2025/sns/- कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर खाद्य विभाग द्वारा जिले में अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेण्डर भण्डारण व विक्रय पर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गुरूवार क़ो खाद्य विभाग की टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानो में दबिश देकर भरे हुए 41 नग एवं 1578 खाली घरेलु गैस सिलेंडर […]


