छत्तीसगढ़

एपीडा द्वारा कृषि उत्पाद निर्यात पर केवीके में कार्यशाला आयोजित

बलौदाबाजार ,27 दिसम्बर 2025/sns/-कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार जिले में कृषि एवं कृषि से सम्बंधित उत्पादों के निर्यात अवसरो को दृष्टिगत कृषि विज्ञान केंद्र भाटापारा में कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण, एपीडा रायपुर तथा कृषि एवं संवर्गीय विभाग बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के संयुक्त तत्वाधान में अनाज, फल, सब्जी, वन उपज एवं अन्य उत्पादों के निर्यात पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में कृषि उपज एवं कृषि से संबंधित उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने हेतु पंजीकरण प्रक्रिया एवं आवश्यक मापदंडों को पूर्ण करने की विस्तृत जानकारी एपीडा रायपुर के द्वारा दी गई।

कार्यशाला में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में किन-किन उत्पादों का वर्तमान में किन-किन देशों में निर्यात किया जा रहा है तथा अंतर्राष्ट्रीय ष् बाजार में भारत के किन वस्तुओं का अधिक मांग है तथा उन तक इन उत्पादों को बेहतर तरीके से किस प्रकार पहुँचाया जा सकता है इन सबके बारे में आवश्यक जानकारी दी गई। कार्यशाला में प्रगतिशील बड़े किसानों के साथ -साथ कृषक उत्पादन संगठनों एफपीओतथा स्वयं सहायता समूह एसएचजी को आगे आकर कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।

एपीडा के अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई कि वर्तमान में भारत सरकार द्वारा एपीडा का कार्यालय नया रायपुर में स्थापित किया गया है, जहाँ छत्तीसगढ़ के उत्पादों को निर्यात के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पहुंचाने हेतु अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

कार्यशाला में एपीडा रायपुर से अशोक कुमार, उपसंचालक कृषि दीपक कुमार नायक, सहायक संचालक मत्स्य व्ही.के. वर्मा, कृषि विज्ञान केंद्र भाटापारा के वैज्ञानिक सविता राजपूत, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी धनेश्वर साय, अवधेश उपाध्याय, अन्य अधिकारी, कृषक उत्पादन संगठनों एफपीओ के प्रतिनिधि, राइस मिलर, तथा कृषि, मत्स्य, पशुपालन के कृषक भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *