जांजगीर – चांपा, 27 दिसम्बर 2025/sns/- पंचायत संचालनालय छत्तीसगढ़, रायपुर के निर्देशानुसार पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार की नवीन योजना “विकसित भारत देश रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)” दृव्ही बी जी राम जी के प्रचार-प्रसार एवं जनजागरूकता हेतु प्रदेश के सभी ग्रामों में 26 दिसंबर 2025 को विशेष ग्रामसभा आयोजित की जाएगी। विशेष ग्राम सभा के आयोजन के लिए ग्रामों में गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया जाएगा तथा ग्राम सभा की तिथि एवं समय का व्यापक प्रचार-प्रसार विभिन्न माध्यमों से सुनिश्चित किया जाएगा। ग्राम सभा में ग्रामीणों, श्रमिकों, महिलाओं, अनुसूचित जाति-जनजाति परिवारों एवं अन्य कमजोर वर्गों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।ग्राम सभा के दौरान वीबीजी राम जी अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों, इसकी प्रमुख विशेषताओं तथा 2047 तक विकसित भारत के विजन पर विस्तार से चर्चा एवं मार्गदर्शन किया जाएगा। साथ ही अधिनियम की प्रमुख विशेषताओं की मुद्रित प्रतियां ग्रामवासियों को वितरित की जाएंगी। विशेष आमंत्रित अतिथियों द्वारा मुख्य भाषण दिया जाएगा एवं कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ होगा। इसके अतिरिक्त जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायतें स्थानीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए अन्य विषयों को भी ग्राम सभा के एजेंडे में शामिल कर सकेंगी। ग्रामसभा के आयोजन में संबंधित विभागों के विकासखंड स्तर के मैदानी एवं क्षेत्रीय कर्मचारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर ग्रामीणों को आवश्यक जानकारी प्रदान करेंगे। आयोजन हेतु अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी सूची कार्यालय को भेजना भी अनिवार्य होगा।
संबंधित खबरें
पीएमश्री विद्यालयों में स्पेशल एजुकेटर और संगीत प्रशिक्षक के लिए आवेदन 16 सितंबर तक आमंत्रित
बिलासपुर, 10 सितंबर 2025/sns/- जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा बिलासपुर अंतर्गत जिले में संचालित 06 पीएमश्री विद्यालयों में अंशकालिक स्पेशल एजुकेटर एवं 13 पीएमश्री विद्यालयों में अंशकालिक संगीत प्रशिक्षक की नियुक्ति की जाएगी। यह सेवाएँ आगामी 31 मार्च 2026 तक ली जाएंगी। इसके लिए पात्र एवं इच्छुक उम्मीदवारों से 16 सितम्बर 2025 तक आवेदन आमंत्रित […]
कलेक्टर एवं एसपी ने विज्ञान मेले का किया अवलोकन
मुंगेली, 22 नवंबर 2025/sns/- उच्चतर माध्यमिक शाला कंतेली में विज्ञान मेले का आयोजन किया गया, जिसमें कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने पहुंचकर छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार विभिन्न विज्ञान एवं व्यावसायिक शिक्षा आधारित मॉडलों का अवलोकन किया। मेले में विद्यार्थियों ने आधुनिक तकनीक, पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण, नवाचार सहित विभिन्न विषयों […]
बस्तर के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका 28 नवंबर को आड़ावाल में लगेगा प्लेसमेंट कैंप
जगदलपुर, 20 नवंबर 2025/sns/- बस्तर जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में करियर बनाने का एक बेहतरीन अवसर मिलने जा रहा है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा शुक्रवार 28 नवंबर को आड़ावाल स्थित रोजगार कार्यालय परिसर में एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 […]

