छत्तीसगढ़

अब तक 40 हजार टन से अधिक धान की हुई खरीदी

मुंगेली, 29 नवंबर 2025/sns/- शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए धान खरीदी सुचारू रूप से जारी है। प्रत्येक खरीदी केंद्र में सुविधाओं को सुदृढ़ किया गया है। टोकन, बारदाना, परिवहन और भुगतान की प्रक्रिया को प्राथमिकता के साथ संचालित किया जा रहा है, ताकि जिले के सभी किसानों को समय पर और उचित मूल्य पर धान विक्रय का लाभ मिल सके। जिले में अब तक 40 हजार 585 टन से अधिक धान की खरीदी की जा चुकी है, इनमें मोटा धान 27 हजार 205 टन, पतला धान 9.64 टन और सरना धान 13 हजार 370 टन शामिल है।
जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यापक तैयारियों, निरंतर निगरानी और किसान हितैषी पहल ने इस वर्ष खरीदी व्यवस्था को और अधिक सुगम बना दिया है। धान खरीदी की पूरी प्रक्रिया की निगरानी हेतु इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित किया गया है, इससे खरीदी, भंडारण और परिवहन की रियल टाइम मानिटरिंग सुनिश्चित होगी। इसके साथ ही धान खरीदी संबंधित समस्या के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। किसान 7755299003 में सम्पर्क कर धान खरीदी संबंधी अपनी समस्या दर्ज कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *