छत्तीसगढ़

विशेष ग्राम सभा में विकसित भारत जी राम जी के प्रावधानों पर चर्चा 125 दिनों की रोजगार की वैधानिक गारंटी के साथ जल संरचनाओं, आजीविका संबंधी कार्यों को प्राथमिकता

बीजापुर, 27 दिसंबर 2025/sns/- जिले की ग्राम पंचायतों में राष्ट्रीय पेसा दिवस के अवसर पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नम्रता चौबे ने बताया कि कलेक्टर श्री संबित मिश्रा के निर्देशन में विशेष ग्राम सभा के आयोजन एवं विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी.जी राम जी) के विभिन्न प्रावधानों और 2047 में विकसित भारत के विजन पर चर्चा के लिए ग्राम पंचायतों नोडल अधिकारियों की नियुक्त किये गए है। विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय विजन समृद्ध एवं सुदृढ़ ग्रामीण भारत के लिए सशक्तिकरण, विकास, अभिसरण और संतृप्ति को बढ़ाना है। विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन-ग्रामीण (वीबी.जी राम जी) के माध्यम से अकुशल श्रम करने के इच्छुक प्रत्येक ग्रामीण परिवार के वयस्क सदस्यों को वर्ष भर में 125 दिनों की रोजगार की वैधानिक गारंटी कर एक ग्रामीण विकास रूपरेखा स्थापित करने के लिए अधिनियम है। इस अधिनियम के अंतर्गत जल सुरक्षा, मूलभूत अवसंरचना, आजीविका संबंधी अवसंरचना को प्राथमिकता दी जावेगी। कृषि के व्यस्त्तम समय के ध्यान में रखते हुए विशेष रूप से बुवाई और कटाई के दौरान सम्मिलित कार्य नहीं किए जाएंगे। यदि किसी मजदूर को मांग प्रस्तुत करने के बाद निर्धारित समय सीमा में कार्य प्रदान नहीं किया जाता है तो शर्तों के अनुसार बेरोजगारी भत्ता का प्रावधान किया गया है। पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने हेतु बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण, स्थानिक प्रौद्योगिकी अयोजना, मोबाइल एवं डैशबोर्ड आधारित निगरानी तथा सामाजिक अंकेक्षण तंत्र को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *