कवर्धा, 27 दिसंबर 2025/sns/-कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के निर्देश पर जिले में 23 दिसम्बर 2025 को ग्राम पंचायत भवन नेवारीगुड़ा में पेंशन योजना से लाभान्वित हितग्राहियों के लिए पेंशन सत्यापन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पेंशनधारी हितग्राहियों को आमंत्रित कर उनके आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया गया, जिससे शासन की पेंशन योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को निर्बाध एवं पारदर्शी रूप से प्राप्त हो सके। कार्यक्रम के दौरान हितग्राहियों को नशा सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए सभी को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। पेंशन सत्यापन एवं जागरूकता कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग से श्री मोहित सिन्हा, जनपद पंचायत कवर्धा से श्री ज्ञानेश्वर बंजारे तथा ग्राम पंचायत सचिव उपस्थित थे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।
संबंधित खबरें
रजत जयंती महोत्सव
रामानुजगंज की दो सड़को के कार्यों के लिए 34.85 करोड़ रूपए स्वीकृत रायपुर, 21 जनवरी 2026/sns/- छत्तीसगढ़ शासन लोक निर्माण विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ के रजत जयंती महोत्सव के विशेष अवसर पर राज्य के विभिन्न जिलो में महत्वपूर्ण सड़क निर्माण के कार्यों को कराने के लिए स्वीकृति जारी की जा रही है। इसी कड़ी में रजत […]
समर्थन मूल्य और ऑनलाइन टोकन से सशक्त हो रहे किसान
छत्तीसगढ़ की धान खरीदी व्यवस्था : किसान हित में बड़ा कदम – किसान उमेंद्र लाल रायपुर, 01 जनवरी 2026/sns/- छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी नीतियाँ आज जमीनी स्तर पर स्पष्ट रूप से सकारात्मक परिणाम दे रही हैं। पारदर्शी, त्वरित एवं तकनीक आधारित धान खरीदी व्यवस्था ने किसानों को न केवल सुविधा प्रदान की है, बल्कि […]
संभागायुक्त श्री राठौर ने न्यायालयीन आदेश पारित कर अपराधी को केन्द्रीय जेल दुर्ग में निरूद्ध करने दिये आदेश
दुर्ग, 09 फरवरी 2026/sns/- दुर्ग संभाग के आयुक्त श्री सत्यनारायण राठौर ने पुलिस अधीक्षक खैरागढ़-गंडई-छुईखदान के प्रतिवेदन पर स्वापक, औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ अवैध व्यापार, निवारण अधिनियम-1988 की धारा-3 सहपठित धारा-11 के तहत न्यायालयीन आदेश पारित कर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त श्रीमती मेहरून निशा पति ईस्माईल खान निवासी वार्ड-08, माहरापारा थाना गंडई जिला खैरागढ़-गंडई-छुईखदान को […]

