जांजगीर-चांपा, 26 दिसम्बर 2025/sns/- पंचायत संचालनालय अंतर्गत Revamped राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के तहत जिले में रिक्त संविदा पदों जिला समन्वयक एवं संकाय सदस्य, जिला पंचायत संसाधन केन्द्र पर भर्ती हेतु 29 दिसम्बर 2025 तक आवेदन आमंत्रित किया गया था। जिसमें तिथि को संशोधित करते हुए आवेदन अब 15 जनवरी 2026 तक सायं 05.30 बजे तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। अभ्यर्थी निर्धारित समय तक आवेदन मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत जांजगीर-चांपा (छ.ग.) पिन 495668 के नाम से पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेज सकते हैं। आवेदन केवल डाक, स्पीड पोस्ट के माध्यम से स्वीकार किया जाएगा। निर्धारित तिथि के उपरांत प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। आवेदन पत्र का प्रारूप एवं विस्तृत दिशा-निर्देश जिले की वेबसाइट https://janjgir-champa.gov.in तथा जिला पंचायत जांजगीर-चांपा के सूचना पटल से प्राप्त किए जा सकते हैं।
संबंधित खबरें
रजत महोत्सव पर मोहला में रक्तदान शिविर 11 सितम्बर को
मोहला, 11 सितंबर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत महोत्सव वर्ष के अवसर पर इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी शाखा मोहला- मानपुर-अंबागढ़ चौकी एवं जिला प्रशासन के तत्वावधान में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन 11 सितम्बर को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, मोहला के अस्पताल परिसर में आयोजित किया जा रहा है। रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष ने बताया […]
धमतरी के कुरूद विधानसभा क्षेत्र को मिला विकास का महा-उपहार,मुख्यमंत्री श्री साय ने 245 करोड़ 80 लाख रूपए के विकास कार्यों की दी सौगात
धमतरी के कुरूद विधानसभा क्षेत्र को मिला विकास का महा-उपहार मुख्यमंत्री श्री साय ने 245 करोड़ 80 लाख रूपए के विकास कार्यों की दी सौगात 77 विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया रायपुर, 22 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज धमतरी जिला के मगरलोड विकासखंड के ग्राम करेली बड़ी में 245 […]
संचालक कृषि द्वारा जिले में अनेक स्थान पर विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन का किया गया निरीक्षण
कोरबा, 10 सितम्बर 2025/sns/- संचालनालय कृषि छत्तीसगढ़ रायपुर से आए संचालक कृषि श्री राहुल देव, संयुक्त संचालक कृषि श्री कपिल देव दीपक, सहायक संचालक कृषि श्री हर्ष मिश्रा एवं बिलासपुर संभाग स्तर से संयुक्त संचालक कृषि श्री एम. के. चौहान द्वारा आज कोरबा जिले के ग्राम पतुरियाडांड में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अंतर्गत आयोजित मक्का […]

