जांजगीर-चांपा, 26 दिसम्बर 2025/sns/- पंचायत संचालनालय अंतर्गत Revamped राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के तहत जिले में रिक्त संविदा पदों जिला समन्वयक एवं संकाय सदस्य, जिला पंचायत संसाधन केन्द्र पर भर्ती हेतु 29 दिसम्बर 2025 तक आवेदन आमंत्रित किया गया था। जिसमें तिथि को संशोधित करते हुए आवेदन अब 15 जनवरी 2026 तक सायं 05.30 बजे तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। अभ्यर्थी निर्धारित समय तक आवेदन मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत जांजगीर-चांपा (छ.ग.) पिन 495668 के नाम से पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेज सकते हैं। आवेदन केवल डाक, स्पीड पोस्ट के माध्यम से स्वीकार किया जाएगा। निर्धारित तिथि के उपरांत प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। आवेदन पत्र का प्रारूप एवं विस्तृत दिशा-निर्देश जिले की वेबसाइट https://janjgir-champa.gov.in तथा जिला पंचायत जांजगीर-चांपा के सूचना पटल से प्राप्त किए जा सकते हैं।
संबंधित खबरें
विभागीय परीक्षा जनवरी 2026 का आयोजन 27 जनवरी से 03 फरवरी तक
अंबिकापुर, 13 जनवरी 2026/sns/- विभागीय परीक्षा माह जनवरी 2026 का आयोजन 27 जनवरी से 03 फरवरी 2026 तक परीक्षा केंन्द्र शासकीय बहुउद्देशीय सीनियर सेकेण्डरी विद्यालय, अम्बिकापुर के कक्ष क्रमांक-04 में किया गया है। विभागीय परीक्षा माह में भाग लेने वाले अधिकारी निर्धारित तिथि व नियत स्थान पर विभागीय परीक्षा में उपस्थित हो सकते हैं।
हथनेवरा 15 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण संपन्न
जांजगीर-चांपा, 31 दिसम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में महिलाओं, बालिकाओं में कौशल विकास करने एवं आर्थिक रूप से सक्षम बनाने तथा समान अवसर एवं भागीदारी प्रत्येक बिटिया हो सक्षम थीम पर विकासखण्ड बम्हनीडीह अंतर्गत ग्राम-हथनेवरा आंगनबाड़ी केन्द्र 04 में 15 दिवसीय ब्युटी पार्लर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनिता […]
कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता में संभागीय बैठक 29 को
बिलासपुर, 24 अक्टूबर 2025/sns/- कृषि उत्पादन आयुक्त एवं सचिव महोदया की अध्यक्षता में खरीफ वर्ष 2025 की समीक्षा तथा रबी वर्ष 2025-26 के कार्यक्रम निर्धारण के लिए संभागीय बैठक 29 अक्टूबर को सवेरे 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार कोरबा में आयोजित होगी।बैठक में संभागायुक्त बिलासपुर, संचालक कृषि, उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी, पशुपालन, मछली पालन, समेती, प्रबंध […]

