राजनांदगांव, 18 दिसम्बर 2025/sns/-जिले में धान खरीदी अभियान से किसानों में हर्ष व्याप्त है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत धान खरीदी महाभियान के तहत शासन द्वारा समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक के मान से धान खरीदी की जा रही है। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशन में धान खरीदी सुचारू संचालन के लिए अच्छी व्यवस्था की गई है। धान खरीदी कार्य के के लिए इलेक्ट्रानिक तौल मशीन, पेयजल, पेयजल, छांव, बायोमैट्रिक डिवाईस मशीन, श्रमिक एवं अन्य व्यवस्था की गई है। आर्द्रता मापी यंत्र से किसानों के धान का परीक्षण किया जा रहा है। जिले के सभी 96 धान खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी की दर एवं सूची व फ्लैक्स लगाए गए है। कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों की सतत निगरानी रखने तथा कोचियों एवं बिचौलियों से अवैध धान की खरीदी पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। धान बिक्री के लिए किसान टोकन तुंहर हाथ मोबाईल एप के माध्यम से टोकन प्राप्त कर रहे है। जिससे उनके समय की बचत हो रही है और उन्हें सुविधा मिल रही है। उल्लेखनीय है कि अब तक जिले में 45179 पंजीकृत किसानों से 548 करोड़ 49 लाख 80 हजार रूपए मूल्य का 2309718 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। धान का उठाव भी लगातार जारी है। अब तक धान उपार्जन केन्द्रों से 16346.31 क्विंटल धान का उठाव किया गया है।
संबंधित खबरें
जिला स्तरीय कौशल प्रतियोगिता का समापन विजयी युवाओं को किया गया सम्मानित
अम्बिकापुर, 30 जुलाई 2025/sns/- जिला कौशल विकास प्राधिकरण सरगुजा एवं जिला प्रशासन सरगुजा के संयुक्त तत्वावधान में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना एवं प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत प्रशिक्षित युवाओं के लिए कौशल तिहार 2025 का आयोजन किया गया। यह आयोजन 23 जुलाई 2025 को जिला स्तरीय सेक्टरवार कौशल प्रतियोगिता के रूप में सम्पन्न हुआ, […]
जिला परियोजना समन्वयक और एमआईएस सहायक हेतु 13 अक्टूबर को होगा इंटरव्यू
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 09 अक्टूबर 2025/sns/- धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग कॉलेज के पास कोसीर रोड सारंगढ़ के वन अधिकार प्रकोष्ठ में जिला परियोजना समन्वयक और एमआईएस सहायक पद के लिए पात्र और अपात्र सूची के दावा आपत्ति के निराकरण किया जाकर अंतिम सूची का प्रकाशन किया […]
नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय हुए शामिल
नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय हुए शामिल सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा रायपुर 14 फरवरी 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज जशपुर प्रवास के दौरान दुलदुला विकास खंड के ग्राम सिरीमकेला स्थित श्री नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर के पावन प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में सम्मिलित हुए। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर […]

