सारंगढ़-बिलाईगढ़, 17 दिसंबर 2025/sns/-वर्ष 2025 में प्राकृतिक आपदा से जिले के नागरिकों की मृत्यु हुए ऐसे 5 परिवारों के लिए कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी) 6-4 के तहत उनके निकटतम वारिस को संयुक्त रूप से 4 लाख रूपए की राशि स्वीकृत की है, जिन्हें प्रतीकात्मक चेक समय सीमा की बैठक के दौरान वारिसों मनोज कलेत, जगेश्वर यादव, कर्महा सिदार, पुष्पा अजगल्ले, अंजू साहू और खोलबहरा चौरगे को भेंट किया गया। बरमकेला ब्लॉक के ग्राम झिंकीपाली की मृतिका भानुमति कलेत की मृत्यु आग में जल जाने से हुआ था। इसी प्रकार सारंगढ़ ब्लॉक के ग्राम कुर्राहा के आशीष चौरगे और बरमकेला ब्लॉक के ग्राम लेन्धरा के निखिल सिदार की मृत्यु सांप के काटने से हुआ था। तालाब के पानी में सारंगढ़ ब्लॉक के ग्राम ठेलकाभांठा के संजय कुमार अजगल्ले और चिचोली बैराज के पानी में सरसींवा तहसील के ग्राम बेंगपाली के विनोद कुमार साहू तथा महानदी में डूबने से सरिया तहसील के ग्राम दादरपाली के केदार उर्फ केदाल यादव की मृत्यु हुई थी।
संबंधित खबरें
स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान जगदलपुर में स्वास्थ्य शिविर और सास बहू सम्मेलन का आयोजन
जगदलपुर, 25 सितम्बर 2025/sns/- स्वास्थ्य विभाग ने जगदलपुर नगर निगम के सहयोग से स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत टाउन हॉल में सफाई कर्मचारियों और महिला आरोग्य समिति के सदस्यों के लिए एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में 178 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।स्वास्थ्य शिविर और सास […]
मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयास से सूरजपुर को मिली सड़क विकास की सौगात
मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयास से सूरजपुर को मिली सड़क विकास की सौगातभटगांव से अनरोखा पकनी मार्ग के चौड़ीकरण को मिली 10.95 करोड़ की मंजूरी रायपुर, 10 जुलाई 2025/ महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से सूरजपुर जिले में भटगांव से अनरोखा पकनी तक 7.80 किमी लंबी सड़क के चौड़ीकरण […]
अग्निवीर भर्ती रैली के लिए एडमिट कार्ड जारीइंडोर स्टेडियम धमतरी में 10 से 24 जनवरी तक अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन
रायगढ़, 19 दिसम्बर 2025/sns/- भारतीय सेना द्वारा जनवरी 2026 में प्रस्तावित अग्निवीर भर्ती रैली को लेकर तैयारियाँ तेज हो गई हैं। सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा अग्निवीर भर्ती रैली के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यह भर्ती रैली 10 से 24 जनवरी 2026 तक इंडोर स्टेडियम धमतरी (छत्तीसगढ़) में आयोजित की जाएगी। […]

