सारंगढ़-बिलाईगढ़, 17 दिसंबर 2025/sns/-वर्ष 2025 में प्राकृतिक आपदा से जिले के नागरिकों की मृत्यु हुए ऐसे 5 परिवारों के लिए कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी) 6-4 के तहत उनके निकटतम वारिस को संयुक्त रूप से 4 लाख रूपए की राशि स्वीकृत की है, जिन्हें प्रतीकात्मक चेक समय सीमा की बैठक के दौरान वारिसों मनोज कलेत, जगेश्वर यादव, कर्महा सिदार, पुष्पा अजगल्ले, अंजू साहू और खोलबहरा चौरगे को भेंट किया गया। बरमकेला ब्लॉक के ग्राम झिंकीपाली की मृतिका भानुमति कलेत की मृत्यु आग में जल जाने से हुआ था। इसी प्रकार सारंगढ़ ब्लॉक के ग्राम कुर्राहा के आशीष चौरगे और बरमकेला ब्लॉक के ग्राम लेन्धरा के निखिल सिदार की मृत्यु सांप के काटने से हुआ था। तालाब के पानी में सारंगढ़ ब्लॉक के ग्राम ठेलकाभांठा के संजय कुमार अजगल्ले और चिचोली बैराज के पानी में सरसींवा तहसील के ग्राम बेंगपाली के विनोद कुमार साहू तथा महानदी में डूबने से सरिया तहसील के ग्राम दादरपाली के केदार उर्फ केदाल यादव की मृत्यु हुई थी।
संबंधित खबरें
किसानों को समय पर खाद और बीज उपलब्ध कराने राज्य सरकार प्रतिबद्ध कृषि मंत्री श्री नेताम
रायगढ़, 01 जुलाई 2025/sns/- प्रदेश के कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम ने आज जिला कार्यालय कांकेर में प्रेसवार्ता लेकर राज्य में खाद एवं बीज की उपलब्धता, भंडारण और वितरण व्यवस्था की जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त जारी होने के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि […]
केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने बांटी खुशियों की चाबी
बिलासपुर, 4 नवम्बर 2025/sns/-जिला स्तरीय राज्योत्सव में केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के हितग्राहियों को चेक वितरित किया। उन्होंने कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाएँ आमजन को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। इस अवसर पर श्रम विभाग […]
व्यापम द्वारा आबकारी आरक्षक और प्रयोगशाला परिचारक भर्ती विज्ञापन जारी
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 24 जून 2025/sns/- छत्तीसगढ़ के आबकारी आयुक्त कार्यालय द्वारा आबकारी आरक्षक के 200 पदों के लिए भर्ती विज्ञापन जारी किया है, जिसका ऑनलाइन आवेदन छत्तीसगढ़ राज्य व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) की वेबसाइट में 27 जून 2025 को शाम 5 बजे तक जमा कर सकते हैं। आबकारी आरक्षक पद के लिए योग्यता बारहवीं उत्तीर्ण […]


