जांजगीर-चांपा, 16 दिसम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिले में बिचौलियों एवं कोचियों के विरुद्ध मंडी अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में तहसील पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम लगरा में पवन अग्रवाल के परिसर से 43 क्विंटल अवैध धान पाए जाने पर उसे मंडी अधिनियम के प्रावधानों के तहत जप्त किया गया। संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध धान भंडारण, परिवहन एवं खरीदी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी, ताकि धान खरीदी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं नियंत्रित बनी रहे।
संबंधित खबरें
रायपुर साहित्य उत्सव में ओपन माइक से नवीन प्रतिभाओं को मिला सशक्त मंच: पहले दिन चार सत्रों में 75 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
रायपुर साहित्य उत्सव में ओपन माइक से नवीन प्रतिभाओं को मिला सशक्त मंच: पहले दिन चार सत्रों में 75 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा प्रदेश के लब्ध प्रतिष्ठित कवि पद्मश्री स्वर्गीय सुरेन्द्र दुबे जी को समर्पित रहा ओपन माइक का मंच रायपुर 23 जनवरी 2026/रायपुर साहित्य उत्सव के अंतर्गत प्रदेश के लब्ध प्रतिष्ठित कवि […]
प्राथमिक शाला तिमेड़ में शाला प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न
बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य एवं बाल संरक्षण पर विशेष जोर बीजापुर, 02 जनवरी 2026/sns/- कलेक्टर श्री संबित मिश्रा के सफल नेतृत्व व सीईओ नम्रता चौबे एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री लखन लाल धनेलिया के मार्गदर्शन में विकासखंड भोपालपटनम के अंतर्गत ग्राम पंचायत तिमेड़ स्थित प्राथमिक शाला तिमेड़ में शाला प्रबंधन समिति (SMC) की बैठक का आयोजन किया […]
पहाड़ी कोरवा बंधन सिंह के आवास में लगा पीएम सूर्यघर
कोरबा, 11 नवम्बर 2025/sns/-कोरबा जिले के वनांचल क्षेत्र स्थित ग्राम पतरापाली में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति के सदस्य पहाड़ी कोरवा बंधन सिंह के घर पर प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के अंतर्गत सोलर प्लेट स्थापित की गई है। इस योजना से अब उन्हें बिजली बिल के बोझ से राहत मिलेगी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन […]

