जांजगीर-चांपा, 16 दिसम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिले में बिचौलियों एवं कोचियों के विरुद्ध मंडी अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में तहसील पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम लगरा में पवन अग्रवाल के परिसर से 43 क्विंटल अवैध धान पाए जाने पर उसे मंडी अधिनियम के प्रावधानों के तहत जप्त किया गया। संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध धान भंडारण, परिवहन एवं खरीदी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी, ताकि धान खरीदी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं नियंत्रित बनी रहे।
संबंधित खबरें
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
बलौदाबाजार, 30 जुलाई 2025/sns/- अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर मंगलवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बारनवापारा में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वनमण्डलाधिकारी धम्मशील गणवीर, अधीक्षक बारनवापारा अभयारण्य आनंद कुदरिया, एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी बारनवापारा सुनील खोब्रागड़े के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर वनमण्डलाधिकारी धम्मशील गणवीर ने […]
जिले में अब तक 505.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
दुर्ग, 30 जुलाई 2025/sns/- जिले में 1 जून 2025 से 30 जुलाई 2025 तक 505.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक सर्वाधिक वर्षा 640.2 मिमी पाटन तहसील में तथा न्यूनतम 390.7 मिमी. तहसील धमधा में दर्ज की गई है। […]
जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा की बैठक का आयोजन आज महत्वपूर्ण विभागीय कार्यों की होगी विस्तृत समीक्षा
कोरबा, 30 जुलाई 2025/sns/- जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा की बैठक बुधवार 30 जुलाई को दोपहर 12 बजे जिला पंचायत सभा कक्ष में आयोजित की गई है। इस बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर समीक्षा एवं आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा की जाएगी, जिसमें जिले के […]



