सुकमा, 16 दिसंबर 2025/sns/-आबकारी आयुक्त छत्तीसगढ़ द्वारा जारी पत्र के परिपालन में कलेक्टर सुकमा श्री देवेश कुमार ध्रुव के द्वारा सुकमा जिले में 18 दिसम्बर गुरू घासीदास जयंती के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इस दौरान जिले की समस्त देशी कम्पोजिट मदिरा दुकान, विदेशी कम्पोजिट मदिरा दुकान एंफ.एस1, प्रिमीयम विदेशी मदिरा दुकान, संलग्न अहाता, एफ.एल.7, सी.एस.2, मद्य भाण्डागार एवं सैनिक कैंटीन फुटकर पूर्णतः बंद रहेगा। इस दिन मदिरा का विक्रय, परिवहन एवं परोसना पूर्णतः बंद रहेगा। उन्होंने इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं।
संबंधित खबरें
प्रशासन ने अवैध धान परिवहन पर की कार्यवाही
27 क्विंटल धान के साथ पिकअप जब्त जगदलपुर, 20 दिसम्बर 2025/sns/- क्षेत्र में अवैध धान परिवहन और कालाबाजारी के खिलाफ प्रशासन ने अपनी मुहिम और भी तेज कर दी है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री हरिस एस के निर्देशानुसार एसडीएम बकावण्ड श्री मनीष वर्मा के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने तत्परता दिखाते हुए एक बड़ी […]
निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण हेतु एससी युवाओं से 5 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 30 जून 2025/sns/- कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ संजय कन्नौजे के निर्देश पर प्रभारी अधिकारी मनोज कुमार भगत ने जिले के युवाओं के लिए योजनाओं और प्रशिक्षण कार्यक्रम को गति दी है। इसी कड़ी में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार कौशल विकास योजना अंतर्गत् अनुसूचित जाति युवाओं के लिए सेल्फ एम्पलॉयड […]
राणाटोला जलाशय के नहरों का जीर्णाेद्धार के लिए लगभग 2.38 करोड़ रूपए मंजूर
रायपुर, 25 सितंबर 2025/sns/- राज्य शासन द्वारा राजनांदगांव जिले के विकासखण्ड मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी की जलाशय के जीर्णाेद्धार एवं नहर लाइनिंग कार्य के लिए 2 करोड़ 37 लाख 91 हजार रूपए की पुनरीक्षत प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस आशय का पत्र मंत्रालय महानदी भवन स्थित जल संसाधन विभाग द्वारा मुख्य अभियंता महानदी […]

