दुर्ग, 12 दिसंबर 2025/sns/- भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में अर्हता तिथि 01.01.2026 के संदर्भ में चलाए जा रहे निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के संबंध में संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आयोग ने एसआईआर प्रक्रिया को 7 दिन के लिए बढ़ा दिया है, जिसके परिणामस्वरूप कार्यक्रम की तिथियाँ बदल गई हैं। संशोधित तिथियों के अनुसार अब घर-घर मतदाता सत्यापन का कार्य 18 दिसंबर 2025 तक चलेगा। मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन (ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी) 23 दिसंबर 2025 (मंगलवार) को किया जाएगा। आपत्ति और दावा दर्ज करने की संशोधित अवधि मंगलवार, 23 दिसम्बर 2025 से गुरूवार, 22 जनवरी 2026 तक निर्धारित की गई है। सुनवाई और सत्यापन का कार्य 23 दिसम्बर 2025 से 14 फरवरी 2026 तक चलेगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी 2026 (शनिवार) को किया जाएगा। सभी संबंधितों को आयोग द्वारा जारी इन निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये है।
संबंधित खबरें
कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के संबंध में बैठक ली
राजनांदगांव, 23 जुलाई 2025/sns/- कलेक्टर श्री सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम गरिमापूर्ण तरीके से मनाया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन शौर्य परेड मैदान पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय राजनांदगांव में […]
बीज एवं उर्वरकों का शीघ्र उठाव कर लें किसान उप संचालक कृषि ने की अपील
बिलासपुर, 25 जून 2025/sns/- मानसून आने के साथ ही लगातार मध्यम वर्षा जिले के सभी क्षेत्रों में हो रही है। इस वर्ष खरीफ 2025 में मौसम विभाग द्वारा अच्छी बारिश होने की संभावना जताई गई है। वर्तमान समय में जिले के सभी किसान भाई खेती किसानी के कार्यों में व्यस्त है एवं खेती के लिए […]
नियद नेल्लानार योजना नक्सल प्रभावित इलाकों में प्रशासन की बड़ी सफलता
सुकमा, 08 अक्टूबर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ शासन की “नियद नेल्ला नार” योजना के तहत कोंटा विकासखंड में स्थित नक्सल प्रभावित क्षेत्र ग्राम नागाराम में जिला सुकमा पुलिस एवं सीआरपीएफ द्वारा एक नवीन सुरक्षा कैंप की स्थापना की गई है। यह कदम सुकमा जिले में शांति, सुरक्षा और विकास को नई दिशा प्रदान करने की दिशा में […]

