दुर्ग, 12 दिसंबर 2025/sns/- भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में अर्हता तिथि 01.01.2026 के संदर्भ में चलाए जा रहे निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के संबंध में संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आयोग ने एसआईआर प्रक्रिया को 7 दिन के लिए बढ़ा दिया है, जिसके परिणामस्वरूप कार्यक्रम की तिथियाँ बदल गई हैं। संशोधित तिथियों के अनुसार अब घर-घर मतदाता सत्यापन का कार्य 18 दिसंबर 2025 तक चलेगा। मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन (ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी) 23 दिसंबर 2025 (मंगलवार) को किया जाएगा। आपत्ति और दावा दर्ज करने की संशोधित अवधि मंगलवार, 23 दिसम्बर 2025 से गुरूवार, 22 जनवरी 2026 तक निर्धारित की गई है। सुनवाई और सत्यापन का कार्य 23 दिसम्बर 2025 से 14 फरवरी 2026 तक चलेगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी 2026 (शनिवार) को किया जाएगा। सभी संबंधितों को आयोग द्वारा जारी इन निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये है।
संबंधित खबरें
सरकारी हॉस्पिटल में स्वास्थ्य सुविधा से लोगों में बढ़ने लगा विश्वासएक दिन में 5 बच्चों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में लिया जन्म
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 24 नवंबर 2025/sns/- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के द्वारा की जा रही जन हितैषी फैसले और कार्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर सुधार देखा जा रहा है। पिछले दिनों केंद्र में 5 सफल प्रसव कराए गए, जिनमें तीन कन्या और दो पुत्र का जन्म हुआ। सभी नवजात शिशु और उनकी […]
जिला पंचायत की सामान्य सभा एवं सामान्य प्रशासन की बैठक संपन्नजिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में विकास, योजनाओं व विभिन्न विषयों पर हुई विस्तृत चर्चाजिले में धान उठाव-परिवहन व्यवस्था रही बेहतर, टोकन व्यवस्था से किसानों को मिली बड़ी राहत, शिकायतों पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश
जांजगीर-चांपा, 20 जनवरी 2026/sns/- जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक मंगलवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिले के समग्र विकास, पंचायतों की कार्यप्रणाली, निर्माण कार्यों की प्रगति तथा शासन की विभिन्न योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक […]
मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में योजनाओं की
प्रगति की समीक्षा की जगदलपुर, 03 फरवरी 2026/sns/- मुख्य सचिव श्री विकास शील ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने धान खरीदी के समापन संबंधी कार्यवाही, धान उठाव एवं संग्रहण केंद्रों की स्थिति तथा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में डीओ जारी […]

