दुर्ग, 10 दिसम्बर 2025/snsz/- जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के अंतर्गत 87 सहकारी समितियों के 102 उपार्जन केन्द्रों में अब तक 26075 किसानों से 1,36,322.68 मे. टन धान खरीदी हुई है जिसकी लागत राशि 32,328.87 लाख रूपए है। शासन की पारदर्शी व्यवस्था और तुंहर टोकन के अंतर्गत किसानों को सहुलियतें मिल रही है और वे निर्धारित तिथि अनुसार धान बेचने उपार्जन केन्द्रों में पहुंच रहे हैं। किसानों को धान बिक्री पश्चात् 27,402.59 लाख रूपए का ऑनलाईन भुगतान हो चुका है। उपार्जन केन्द्रों में जिला प्रशासन द्वारा किसानों के लिए समुचित प्रबंध की गई है। धान खरीदी हेतु केन्द्रों में पर्याप्त बारदाने की व्यवस्था है। अब तक 7929 किसानों ने 131.80 हेक्टेयर रकबा समर्पित किया है। खरीफ वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिले में 6,16,435 मे. टन धान खरीदी का अनुमानित लक्ष्य निर्धारित है। जिले के समितियों में खरीदे गये धान का उठाव भी शुरू हो गया है। इस हेतु 16,411.60 मे. टन का डीओ/टीओ जारी हो चुका है। जिसमें से 5,150.00 मे. टन धान का उठाव हो चुका है।
संबंधित खबरें
बाजार चारभाठा धान शॉर्टेज के मामले में संग्रहण केंद्र प्रभारी निलंबित, डीएमओ को कारण बताओ नोटिस, मामले की जांच के लिए समिति गठित
कवर्धा, 10 जनवरी 2026/sns/- संग्रहण केंद्र बाजार चारभाठा में धान के शॉर्टेज का मामला संज्ञान में आने पर प्रशासन ने उक्त संग्रहण केंद्र प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके साथ जिला जिला विपणन अधिकारी को इस पूरे मामले को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वहीं जिला प्रशासन ने […]
आज कुल 13 प्रकरणों में 92 लाख 87 हजार 600 रूपए मूल्य के 2996 क्विंटल (7490 बोरा) अवैध धान जप्त
राजनांदगांव, 25 नवम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान बिक्री की रोकथाम के लिए कोचियों एवं बिचौलियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। आने वाले समय में कोचियों एवं बिचौलियों द्वारा अवैध धान की बिक्री करने की पुनरावृत्ति होने एवं संलिप्त पाए जाने पर अपराधिक प्रकरण भी दर्ज किए […]
राष्ट्र कार्य को गति देने का अवसर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष : पूजनीय सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत
राष्ट्र कार्य को गति देने का अवसर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष : पूजनीय सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत “पंच परिवर्तन से राष्ट्र उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा “ सोनपैरी में हिन्दू संगम, पूजनीय सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत ने किया पंच परिवर्तन का आह्वान संघ शताब्दी वर्ष पर हिंदू संगम में दिखी सामाजिक समरसता की झलक […]

