मुंगेली, 10 दिसम्बर 2025/sns/-एकीकृत बाल विकास परियोजना लोरमी अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका की भर्ती हेतु प्राप्त आवेदनों की जांच एवं परीक्षण उपरांत अनंतिम सूची जारी की गई है। इस संबंध में दावा-आपत्ति 19 दिसम्बर तक आमंत्रित किया जा सकता है। परियोजना अधिकारी ने बताया कि बरमपुर, नवागॉव दयाली, भाठापारा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और जोतपुर, मोहतरा कुर्मी और जमुनाही में आंगनबाड़ी सहायिका की भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए थे, जिसकी सूची जारी की गई है। सूची के संबंध में कार्यालय के सूचना पटल का अवलोकन कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
अरपा-भैंसाझार बैराज से कभी भी छोड़ा जा सकता है पानी जल संसाधन विभाग ने जारी किया अलर्ट
बिलासपुर, 27 जून 2025/sns/- अरपा भैंसाझार बैराज परियोजना के गेट आज मध्य रात्रि के बाद कभी भी खोले जा सकते हैं। जल संसाधन विभाग ने परियोजना के नीचे अरपा नदी के इर्द-गिर्द रहने वाले सभी लोगों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि अरपा भैंसाझार बैराज परियोजना के जल ग्रहण क्षेत्र में […]
जांच में मिली अनियमितता 3 कृषि केन्द्रों को कारण बताओ नोटिस जारी
बीजापुर, 13 जुलाई 2025/sns/ – जांच में मिली अनियमितता, 3 कृषि केन्द्रों को कारण बताओ नोटिस जारी संचालक कृषि के निर्देशानुसार जिले में संचालित उर्वरक, बीज एवं कीटनाशक विक्रय केन्द्रों का लगातार जांच जारी है। उप संचालक कृषि श्री प्रताप सिंह कुसरे के नेतृत्व में निरीक्षकों के द्वारा प्रत्येक विकासखण्ड संचालित विक्रय केन्द्रों का निरीक्षण […]
धान खरीदी में लापरवाही पर की गई कार्रवाई, नोडल अधिकारी तत्काल प्रभाव से निलंबित
जांजगीर-चांपा, 22 जनवरी 2026/sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान खरीदी कार्य के दौरान लापरवाही बरतने व लगातार अनुपस्थित रहने पर धान उपार्जन केन्द्र हरदी तहसील अकलतरा के नोडल अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।उपार्जन केंद्रों में खरीदी कार्य सुचारू रूप से संचालित किये जाने हेतु नोडल अधिकारी […]


