मुंगेली, 09 दिसम्बर 2025/sns/- शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में विश्व मृदा दिवस के अवसर पर जिले के पी.एम. श्री जवाहर नवोदय विद्यालय ग्राम दाबों एवं एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय ग्राम बंधवा लोरमी में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया। विद्यार्थियों द्वारा मृदा से बनी रंगोली तथा विविध सांस्कृतिक गतिविधियाँ प्रस्तुत दी। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए रंगोली, भाषण एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गईं। पी.एम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों ने समूह सहयोग से आकर्षक रंगोली बनाकर मृदा संरक्षण का संदेश दिया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में मिट्टी संरक्षण, मृदा स्वास्थ्य, पोषक तत्वों की कमी और संतुलित उर्वरक उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस दौरान जिले के वरिष्ठ मृदा परीक्षण अधिकारी श्री मनहरण कुर्रे ने विद्यार्थियों को मृदा दिवस का महत्व बताते हुए कहा कि “मृदा में पोषक तत्वों की कमी लगातार बढ़ रही है, ऐसे में इसके संरक्षण को लेकर जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है। कृषि विज्ञान केंद्र मुंगेली के वैज्ञानिक डॉ. एस. के. लहरे ने विद्यार्थियों को फसलों में रासायनिक खादों के संतुलित उपयोग, जैविक उर्वरकों, मानव स्वास्थ्य पर मृदा गुणवत्ता का प्रभाव तथा पोषक तत्वों के संरक्षण के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर संबंधित विभाग के अधिकारी -कर्मचारी मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
काला, गहरा नीला, गहरा हरा, जामुनी, मैरून, बैंगनी, गहरा चॉकलेटी रंग वर्जित, केवल साधारण (बिना पॉकेट) स्वेटर की अनुम तिछत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल के निर्देशों के अनुपालन में 15 बिंदुओं पर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी
रायगढ़, 02 दिसम्बर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा जल संसाधन विभाग अंतर्गत आमीन भर्ती परीक्षा डब्ल्यूआरडी 2025 का आयोजन आगामी 7 दिसम्बर 2025 को समय 12.00 बजे से 2.15 तक आयोजित की जा रही है। उक्त परीक्षा के लिए रायगढ़ जिले में 57 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है, जिसमें लगभग 16091 अभ्यर्थी परीक्षा […]
जिले में एम एस एम ई के लिए वैकल्पिक वित्तपोषण पर कार्यशाला आयोजित
राजनांदगांव, 15 जुलाई 2025/sns/- छत्तीसगढ़ के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों एमएसएमई को पारंपरिक बैंकिंग साधनों से आगे बढ़कर वैकल्पिक वित्तीय स्त्रोतों से सहायता प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रेजिंग एंड एक्सेलरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस योजना के अंतर्गत वैकल्पिक वित्तपोषण पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता जिला व्यापार […]
जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक 31 अक्टूबर को
जांजगीर-चांपा, 30 अक्टूबर 2025/sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक 31 अक्टूबर 2025 शुक्रवार को दोपहर 3.30 बजे कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में आहूत की गई है। इस बैठक में खरीफ सिंचाई की समीक्षा एवं आगामी रबी सिंचाई कार्यक्रम 2025 तथा खाद बीज की उपलब्धता पर चर्चा की जाएगी। […]

