मुंगेली, 09 दिसम्बर 2025/sns/- शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में विश्व मृदा दिवस के अवसर पर जिले के पी.एम. श्री जवाहर नवोदय विद्यालय ग्राम दाबों एवं एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय ग्राम बंधवा लोरमी में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया। विद्यार्थियों द्वारा मृदा से बनी रंगोली तथा विविध सांस्कृतिक गतिविधियाँ प्रस्तुत दी। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए रंगोली, भाषण एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गईं। पी.एम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों ने समूह सहयोग से आकर्षक रंगोली बनाकर मृदा संरक्षण का संदेश दिया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में मिट्टी संरक्षण, मृदा स्वास्थ्य, पोषक तत्वों की कमी और संतुलित उर्वरक उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस दौरान जिले के वरिष्ठ मृदा परीक्षण अधिकारी श्री मनहरण कुर्रे ने विद्यार्थियों को मृदा दिवस का महत्व बताते हुए कहा कि “मृदा में पोषक तत्वों की कमी लगातार बढ़ रही है, ऐसे में इसके संरक्षण को लेकर जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है। कृषि विज्ञान केंद्र मुंगेली के वैज्ञानिक डॉ. एस. के. लहरे ने विद्यार्थियों को फसलों में रासायनिक खादों के संतुलित उपयोग, जैविक उर्वरकों, मानव स्वास्थ्य पर मृदा गुणवत्ता का प्रभाव तथा पोषक तत्वों के संरक्षण के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर संबंधित विभाग के अधिकारी -कर्मचारी मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
अवैध शराब के विक्रय पर आबकारी विभाग की कार्यवाही
दुर्ग, 04 सितम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व सहायक आयुक्त आबकारी श्री सी.आर. साहू के मार्गदर्शन में 02 सितम्बर 2025 को गश्त के दौरान आबकारी विभाग जिला दुर्ग वृत्त-भिलाई क्रमांक-02 के द्वारा अवैध शराब के परिवहन की सूचना मिलने पर त्वरित विधिवत कार्यवाही कर आरोपी परमजीत सिंह गिल उर्फ पम्मा स्थान स्ट्रीट […]
बृहद रोजगार मेला का आयोजन 12 सितम्बर को
दुर्ग, 11 सितम्बर 2025/sns/- शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्वशासी महाविद्यालय दुर्ग रजत जयंती महोत्सव मना रहा है। इसी क्रम में जिला रोजगार कार्यालय दुर्ग के संयुक्त तत्वावधान में प्लेसमेंट सेल द्वारा बृहद रोजगार मेला 2025 का आयोजन 12 सितम्बर 2025 को आयोजित की गई है। यह कार्यक्रम महाविद्यालय परिसर में सुबह 10 बजे प्रारंभ होगा। […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का जगदलपुर एयरपोर्ट में किया गया आत्मीय स्वागत
जगदलपुर, 01 सितम्बर 2025/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आज जगदलपुर में मां दंतेश्वरी हवाई अड्डे पर आत्मीय स्वागत किया गया। वे बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने और राहत कार्यों की समीक्षा करने के लिए पहुंचे हैं।हवाई अड्डे पर सांसद श्री महेश कश्यप, चित्रकोट विधायक श्री विनायक […]

