जांजगीर-चांपा, 08 दिसम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिले में 08 से 31 दिसम्बर 2025 तक सघन कुष्ठ खोज अभियान चलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य जिले के सभी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रो में कुष्ठ रोग के उन्मूलन के उद्देश्य से समुदाय में कुष्ठ रोग के संक्रमण को रोकने हेतु प्रत्येक रोगियों का प्रारंभिक अवस्था में पहचान कर उपचार से लाभान्वित करना है। इस संबंध में कलेक्टर श्री महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बैठक लेकर स्वास्थ्य विभाग एवं सर्वे टीम घर-घर जाकर सदस्यों की जांच एवं जनजागरूकता प्राथमिकता के साथ करने के निर्देश दिये। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर श्री आर के तंबोली सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. उमेश कुमार मरकाम ने बताया कि सर्वेक्षण कार्य – प्रतिदिन ग्रामीण क्षेत्रों में 15 से 20 घरों में तथा शहरी क्षेत्रों में 20 से 25 घरों में, संधारण प्रपत्र-1, घर की बाहरी दीवार पर गेरु से टिक का निशान लगाया जाएगा एवं एल/दिनांक लिखा जाएगा। संकास्पद कुष्ठ मरीजो का सत्यापन-कुष्ठ संदेहास्पद मरीज हेतु ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक पुरुष/एन.एम.ए. द्वारा जांच कर कुष्ठ की पुष्टि कर पुनः मेडिकल ऑफिसर से पुष्टि कराया जाना है। पीबी/एमबी पुष्टि कर एमडीटी की दवा से पूर्ण उपचार सुनिश्चित होगा। धनात्मक कुष्ठ रोगियों की निकुस्ठ 2.0 पोर्टल में एंट्री। नये कुष्ठ मरीजो का पुष्टि – पास के सी.एच.सी./पी.एच.सी. में चिकित्सा अधिकारी द्वारा किया जावेगा। मॉनिटरिंग टीम एन.एम.ए., स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, आर.एच.ओ., एम.टी. -10 प्रतिशत घरों का औचक निरीक्षण प्रतिदिन किया जावेगा प्रतिवेदन फार्म (प्रपत्र-3) खण्ड चिकित्सा अधिकारी को प्रस्तुत करेंगे। रिपोर्टिंग डाटा प्रबंधक, आर.एच.ओ., एम.टी., पी.ए.डी.ए. -अपने कार्यक्षेत्र की सभी मितानिन से चिन्हांकित संभावित रोगियों की सूची संलग्न प्रपत्र-2 में दर्ज कर संबंधित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में जमा करें। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र – सूची की कम्प्यूटर प्रविष्टि प्रारूप अनुसार की जावेगी। जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री उत्कर्ष तिवारी ने राज्य स्तर पर 03 दिसम्बर 2025 को जिला कुष्ठ अधिकारी व टीम, 04 दिसम्बर 2025 को बी.एम.ओ., बी.पी.एम., बी.ई.टी.ओ. एन.एम.ए. को 05 दिसम्बर 2025 को जिले के सभी ब्लॉक मे स्वास्थ्य अमला एवं मितानिन बी.सी., एम.टी., 06 दिसम्बर 2025 को सभी उप स्वास्थ्य केन्द्र सर्वे टीम महिला 1 एवं पुरूष 1 को प्रशिक्षण दिया गया। ब्लॉक – अकलतरा 212, बलौदा 195, बम्हनीडीह 254, नवागढ़ 295, पामगढ़ 201 एवं जांजगीर शहरी में 43, कुल -1200 सर्वे टीम (1 महिला एवं पुरूष) सघन कुष्ठ खोज अभियान एल.सी.डी.सी. में घर-घर जाकर कुष्ठ संभावित व्यक्तियों का सर्वेक्षण किये जाने की जानकारी दी। एन.एम.ए. श्री के.के. थवाईत ने बताया कि शासन का लक्ष्य प्रति 10 हजार की आबादी में 1 या 1 से कम नए कुष्ठ रोगी पाये जाने का लक्ष्य हैं। छत्तीसगढ़ राज्य में जांजगीर-चाम्पा जिला भी हाई एण्डेमीक जिला में आता हैं। जिसके लिए सघन कुष्ठ खोज अभियान चलाया जा रहा है।
संबंधित खबरें
शहादत को नमन: केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने शहीद आकाश राव गिरिपुंजे के परिजनों से की मुलाकात
शहादत को नमन: केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने शहीद आकाश राव गिरिपुंजे के परिजनों से की मुलाकात रायपुर 23 जून 2025: केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने नवा रायपुर में सुकमा में आईईडी विस्फोट में शहीद श्री आकाश राव गिरिपुंजे के परिजनों से सौजन्य भेंट की। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर […]
अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस 8 सितम्बर को
राजनांदगांव, 08 सितम्बर 2025/sns/- अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस 8 सितम्बर को देशव्यापी साक्षरता सप्ताह का समापन किया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण द्वारा जनपद पंचायत, ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकाय में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। साक्षरता सप्ताह अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें उल्लास रैली, शपथ, […]
Over 22,000 Visitors Flock to Chhattisgarh Pavilion on Opening Day at World Expo 2025, Osaka (Japan)
Over 22,000 Visitors Flock to Chhattisgarh Pavilion on Opening Day at World Expo 2025, Osaka (Japan) Raipur August 24, 2025/The opening day of the Chhattisgarh Pavilion at the World Expo 2025 in Osaka (Japan) witnessed an overwhelming response, drawing more than 22,000 visitors who experienced the state’s unique blend of heritage, industry, and tourism. The […]

