जांजगीर-चांपा, 05 दिसंबर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ शासन की मंशानुसार वन अधिकार पत्र (पट्टा) धारक कृषकों को भी प्राथमिकता से एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीकृत कर धान खरीदी योजना का लाभ दिया जाना है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने बताया वर्तमान में जांजगीर-चांपा जिले अंतर्गत 211 हितग्राहियों को फौतीनामांतण हेतु चिन्हांकित किया गया है जिनका फौती नामांतरण नहीं होने के कारण एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन होने में समस्या आ रही है। उक्त 211 हितग्राहियों की सूची संबंधित ग्राम पंचायत में चस्पा कर दिया गया है। कृपया सूची अनुसार हितग्राही, परिवारजन,विधिक वारिसान अपने संबंधित तहसील कार्यालय अकलतरा, बलौदा एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी बलौदा में 14 दिसंबर 2025 तक समस्त मूल दस्तावेजों के साथ संपर्क कर फौती नामांतरण हेतु आवेदन प्रस्तुत कर फौती नामांतरण करा सकते हैं।
संबंधित खबरें
रजत जयंती पर पॉलिटेक्निक कॉलेज में एल्यूमिनी मीट का आयोजन
बलौदाबाजार,10 सितम्बर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रजत महोत्सव के अंतर्गत स्व.करुणा शुक्ला शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज बलौदाबाजार में एल्यूमिनी मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पूर्व छात्र-छात्राओं को पुनः एक साथ जोड़ना, उनके अनुभवों से वर्तमान विद्यार्थियों को प्रेरित करना तथा देश के विकास में […]
राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को मेरा भारत मेरा वोट थीम पर मतदाता जागरूकता कार्य क्रमों का होगा आयोजन
राजनांदगांव, 20 जनवरी 2026/sns/-भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 25 जनवरी 2026 को आयोजित 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के लिए मेरा भारत मेरा वोट (माय इंडिया माय वोट) थीम निर्धारित किया गया है। इसका टैग लाईन इंडियन सिटीजन एट द हार्ट ऑफ इंडियन डेमोक्रेसी है। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जितेन्द्र यादव ने […]
कलेक्टर ने शहर में विभिन्न विकास कार्यों का किया निरीक्षण सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार एवं सुव्यवस्थित विकास पर की चर्चा
रायपुर, 02 जनवरी 2026/sns/- कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आज शहर में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शहर में बढ़ते यातायात दबाव और नागरिक सुविधाओं की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल, नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय तथा नगर निगम की तकनीकी टीम […]

