सारंगढ़-बिलाईगढ़, 04 दिसंबर 2025/sns/-कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के निर्देशानुसार जिला प्रशासन और मंडी के अधिकारियों द्वारा जिले में धान की अवैध खरीदी – बिक्री की रोकथाम के लिए निरंतर कार्यवाही किया जा रहा है। इस वर्ष 03 दिसम्बर तक राजस्व विभाग, खाद्य विभाग, कृषि उपज मंडी, सहकारिता विभाग के अधिकारियों द्वारा सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में कुल 76.75 लाख रूपये का कुल 2476 क्विंटल धान जप्त किया गया है और यह कार्यवाही निरंतर जारी है। राज्य शासन की मंशानुरूप केवल वास्तविक एवं पात्र कृषकों के वास्तविक रकबे के आधार पर ही धान खरीदी हो सके। साथ ही कोचियों, व्यापारियों द्वारा किये जा रहे अवैध धान की खरीदी बिक्री पर रोकथाम की जा सके।
संबंधित खबरें
“बिहान” योजना के तहत कृषि एवं पशु सखियों का मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला भ्रमण
मुंगेली, 23 दिसम्बर 2025/sns/- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान” योजनांतर्गत जिले में कार्यरत कृषि सखी एवं पशु सखियों को कृषि संबंधी तकनीकी ज्ञान से सशक्त करने के उद्देश्य से कार्यालय सहायक मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला, धरमपुरा में एक एक्सपोज़र विजिट कराया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य सखियों को मृदा परीक्षण की वैज्ञानिक विधियों से अवगत कराकर […]
राज्य मे प्रथम बार दीपावली के दिन स्वच्छता दीदीयों व कमांडो का मंत्री निवास में जल पान व स्नेहिल सम्मान
कवर्धा, 24 अक्टूबर 2025/sns/- पर्व से पूर्व और पर्व के उपरांत जो हाथ स्वच्छता का प्रकाश प्रसारित करते है ऐसे स्वच्छता दूतों का आज दीपावली के अवसर पर उप मुख्यमंत्री व स्थानीय विधायक श्री विजय शर्मा ने अपने निज निवास पर नगरपालिका परिक्षेत्र के लगभग 200 सफाई श्रमिक कमांडो को आमंत्रित कर उनके साथ जलपान […]
अधिग्रहित भूमि के फसल क्षति मुआवजा प्रकरणों की जाँच के लिए जिला स्तरीय दल गठित
अंबिकापुर, 07 फरवरी 2026/sns/- विकासखण्ड मैनपाट के ग्राम उरंगा-बरिमा में छत्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा अधिग्रहित भूमि के फसल क्षति मुआवजा वितरण से संबंधित प्रकाशित समाचार को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है।दैनिक समाचार पत्र में मुआवजा वितरण में कथित अनियमितताओं संबंधी खबर प्रकाशित होने के बाद कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने त्वरित […]


