मोहला, 1 दिसंबर 2025/sns/- कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देशन में राजस्व एवं खाद्य विभाग द्वारा जिले में अवैध धान परिवहन के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।अवैध धान की रोकथाम के लिए जिले में 9 चेक पोस्ट बनाए गए हैं, जिन पर कर्मचारियों की तैनाती कर चौकसी बढ़ाई गई है। इसके साथ ही खाद्य विभाग की टीम रात में विभिन्न चेक पोस्टों का नियमित दौरा कर निगरानी कर रही है। अब तक प्रशासन द्वारा 17 प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें से 4 प्रकरण दूसरे राज्यों से आने वाले धान के हैं और इन मामलों में तीन ट्रक तथा एक ट्रैक्टर को जप्त किया गया है। वहीं कोचियों पर की गई लगातार कार्रवाई में 13 प्रकरण दर्ज हुए हैं, जिनमें तीन पिकअप वाहन जब्त किए गए हैं। अब तक जिले में कुल 1260 क्विंटल अवैध धान जप्त किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 39 लाख 6 हजार रुपए आंकी गई है। प्रशासन का कहना है कि आने वाले दिनों में कोचियों एवं अवैध परिवहन पर कार्रवाई और अधिक कठोर की जाएगी, ताकि जिले में अवैध धान की खरीद-फरोख्त पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।
संबंधित खबरें
बलौदाबाजार वन मंडल में जलाशयों एवं आर्द्रभूमियों के संरक्षण हेतु प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न
वैज्ञानिक सर्वे, डेटा संग्रहण एवं संरक्षण तकनीकों पर मिला व्यावहारिक प्रशिक्षण बलौदाबाजार, 24 जनवरी 2026/sns/- वनमण्डल क्षेत्र में स्थित जल निकायों एवं आर्द्रभूमियों के संरक्षण, उनके वैज्ञानिक प्रबंधन तथा सटीक डेटा संग्रहण की प्रक्रिया को मजबूत बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन गुरुवार को किया गया। कार्यशाला में प्रशिक्षु […]
टाटीखारा प्राथमिक शाला में शिक्षकों की नियुक्ति से बच्चों की पढ़ाई में आया सुधार
अम्बिकापुर, 19 सितम्बर 2025/sns/- शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को बेहतर पढ़ाई उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा शिक्षक युक्तियुक्तकरण नीति के अंतर्गत लिए गए निर्णय का सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।सीतापुर विकासखंड के ढोढ़ागांव संकुल अंतर्गत प्राथमिक शाला टाटीखारा में अब बच्चों को नियमित रूप से […]
रासायनिक उर्वरक के अवैध परिवहन पर हुई कृषि विभाग की कार्यवाही
मोहला, 7 अगस्त 2025/sns/- कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति द्वारा जिले के किसानों की उचित मूल्य में खाद उपलब्ध करने एवं अवैध खाद परिवहन पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में ग्राम आमाटोला में कृषि विभाग द्वारा 28 बैग अवैध रासायनिक खाद परिवहन पर कार्रवाई कर जप्त की गई। ग्रामीणों की सूचना पर […]

