मोहला, 1 दिसंबर 2025/sns/- कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देशन में राजस्व एवं खाद्य विभाग द्वारा जिले में अवैध धान परिवहन के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।अवैध धान की रोकथाम के लिए जिले में 9 चेक पोस्ट बनाए गए हैं, जिन पर कर्मचारियों की तैनाती कर चौकसी बढ़ाई गई है। इसके साथ ही खाद्य विभाग की टीम रात में विभिन्न चेक पोस्टों का नियमित दौरा कर निगरानी कर रही है। अब तक प्रशासन द्वारा 17 प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें से 4 प्रकरण दूसरे राज्यों से आने वाले धान के हैं और इन मामलों में तीन ट्रक तथा एक ट्रैक्टर को जप्त किया गया है। वहीं कोचियों पर की गई लगातार कार्रवाई में 13 प्रकरण दर्ज हुए हैं, जिनमें तीन पिकअप वाहन जब्त किए गए हैं। अब तक जिले में कुल 1260 क्विंटल अवैध धान जप्त किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 39 लाख 6 हजार रुपए आंकी गई है। प्रशासन का कहना है कि आने वाले दिनों में कोचियों एवं अवैध परिवहन पर कार्रवाई और अधिक कठोर की जाएगी, ताकि जिले में अवैध धान की खरीद-फरोख्त पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए ऑनलाईन आवेदन 31 जुलाई तक
बिलासपुर, 23 जुलाई 2025/sns/- भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 के अंतर्गत पात्र बच्चों से ऑनलाईन आवेदन 31 जुलाई तक मंगाये गये है। यह पुरस्कार उन बच्चों को दिया जाता है जिन्होंने निःस्वार्थ कार्य, असाधारण बहादुरी, असाधारण क्षमताएं तथा उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल की हैं। ऐसे बच्चे जो रोल मॉडल बनकर समाज के लिए […]
रजत जयंती महोत्सव पर सुकमा में नए घरों की खुशियाँ
सुकमा, 30 अक्टूबर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर प्रदेशभर में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत सामूहिक गृह प्रवेश एवं भूमि पूजन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है।राज्योत्सव स्थल नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के […]
लंबित राजस्व प्रकरणों का समय सीमा में गम्भीरता से हो निराकरण एग्रिस्टेक सर्वे कार्य में तेजी लाने दिए गए निर्देश
अम्बिकापुर, 07अक्टूबर 2025/sns/- कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने मंगलवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। बैठक में सर्वप्रथम एग्रिस्टेक किसान पंजीयन, डीसीएस सर्वे की जानकारी ली गई।उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देशित करते हुए कहा कि एग्रिस्टेक सर्वे कार्य में जिनकी ड्यूटी लगी है, उनकी बैठक लेकर कार्य की समीक्षा करें। […]


