कवर्धा, 01 दिसम्बर2025/sns/- कृषि विभाग कबीरधाम के द्वारा पायलेट प्रोजेक्ट ऑन स्कूल स्वायल हेल्थ कार्यक्रम का आयोजन 28 नवंबर 2025 को पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, उड़ियाकला, कवर्धा में किया गया। उक्त कार्यक्रम अंतर्गत वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख कृषि विज्ञान केन्द्र नेवारी, डॉ. बी.पी.त्रीपाठी के द्वारा बच्चों को स्वाल हेल्थ कार्ड के संबंध में जानकारी दी गई। जिसमें मृदा नमूना संग्रहण, नमूना विश्लेषण, संतुलित मात्रा में उर्वरक उपयोग एवं फसलों के चयन के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्होने बताया कि मृदा में जैविक खाद एवं संतुलित मात्रा में उर्वरकों का उपयोग कर फसल काश्त लागत में कमी लाते हुये उत्पादन में वृद्धि किस प्रकार की जा सकती है। कृषि विभाग से डिप्टी प्रोजेक्ट डायरेक्टर (आत्मा) श्री सुशील कुमार वर्मा के द्वारा छात्रों को मृदा स्वाथ्य प्रबंधन एवं स्कूल स्वायल हेल्थ कार्ड के संबंध में जानकारी दी गयी। कार्यक्रम के दौरान छात्रों से कृषि कार्यों विभिन्न पहलुओं के विषय पर चर्चा की गई एवं मृदा परीक्षण के महत्व के बारे में बताया गया साथ ही जिला कबीरधाम के भौगोलिक मृदा संरचना के विषय में स्कूली छात्र-छात्राओं से चर्चा किया गया। प्रयोगशाला सहायक श्रीमती कीर्ति सलूजा एवं श्रीमती जानकी दिवान द्वारा बच्चों को मृदा नमूना विश्लेषण के संबंध में प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया गया, जिससे बच्चों ने मृदा पी.एच. विश्लेषण सहित 12 अन्य पैरामीटर का विस्तारपूर्वक अध्ययन किया। कार्यक्रम के दौरान, पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, उड़ियाकला, कवर्धा के प्राचार्य श्री एन.के.लांझेवर, शिक्षक(पी.जी.टी.बायोलॉजी) श्री शुभम गर्ग एवं कृषि विभाग से श्री सौरभ झा ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
सौर ऊर्जा से हेमलता का घर हुआ रोशन, बिजली बिल से मिली राहत प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना से ऊर्जा संरक्षण को मिल रहा बढ़ावा
धमतरी, 11 अगस्त 2025/sns/- ऊर्जा संरक्षण और आत्मनिर्भरता की दिशा में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना धमतरी जिले के नागरिकों के लिए एक वरदान साबित हो रही है। इस योजना ने न केवल लोगों को महंगे बिजली बिल से मुक्ति दिलाई है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण […]
स्वच्छता से स्वावलंबन की ओर – ग्राम अण्डा बना प्रेरणा दायक मॉडल
दुर्ग, 14 जुलाई 2025/sns/- जिले की ग्राम पंचायत अण्डा में न केवल गाँव की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ किया, बल्कि एक ग्रामीण को आत्मनिर्भर भी बना दिया। यह कहानी है राजकुमार टंडन की जो पहले अवैध स्थान पर एक छोटे से ठेले में पान भंडार चलाते थे और आज एक पक्की दुकान में बिना किराया […]
-‘‘स्वामी विवेकानंद जी’’ की जयंती पर विधान सभा परिसर स्थित ’’स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित .
-‘‘स्वामी विवेकानंद जी’’ की जयंती पर विधान सभा परिसर स्थित ’’स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित . -स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर जीरो प्वाइंट स्थित पुराने विधान सभा परिसर में प्रतिष्ठापित ‘‘स्वामी विवेकानंद जी’’ की प्रतिमा पर आज विधान सभा सचिव श्री दिनेश शर्मा ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा […]



