कवर्धा, 01 दिसम्बर2025/sns/- कृषि विभाग कबीरधाम के द्वारा पायलेट प्रोजेक्ट ऑन स्कूल स्वायल हेल्थ कार्यक्रम का आयोजन 28 नवंबर 2025 को पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, उड़ियाकला, कवर्धा में किया गया। उक्त कार्यक्रम अंतर्गत वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख कृषि विज्ञान केन्द्र नेवारी, डॉ. बी.पी.त्रीपाठी के द्वारा बच्चों को स्वाल हेल्थ कार्ड के संबंध में जानकारी दी गई। जिसमें मृदा नमूना संग्रहण, नमूना विश्लेषण, संतुलित मात्रा में उर्वरक उपयोग एवं फसलों के चयन के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्होने बताया कि मृदा में जैविक खाद एवं संतुलित मात्रा में उर्वरकों का उपयोग कर फसल काश्त लागत में कमी लाते हुये उत्पादन में वृद्धि किस प्रकार की जा सकती है। कृषि विभाग से डिप्टी प्रोजेक्ट डायरेक्टर (आत्मा) श्री सुशील कुमार वर्मा के द्वारा छात्रों को मृदा स्वाथ्य प्रबंधन एवं स्कूल स्वायल हेल्थ कार्ड के संबंध में जानकारी दी गयी। कार्यक्रम के दौरान छात्रों से कृषि कार्यों विभिन्न पहलुओं के विषय पर चर्चा की गई एवं मृदा परीक्षण के महत्व के बारे में बताया गया साथ ही जिला कबीरधाम के भौगोलिक मृदा संरचना के विषय में स्कूली छात्र-छात्राओं से चर्चा किया गया। प्रयोगशाला सहायक श्रीमती कीर्ति सलूजा एवं श्रीमती जानकी दिवान द्वारा बच्चों को मृदा नमूना विश्लेषण के संबंध में प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया गया, जिससे बच्चों ने मृदा पी.एच. विश्लेषण सहित 12 अन्य पैरामीटर का विस्तारपूर्वक अध्ययन किया। कार्यक्रम के दौरान, पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, उड़ियाकला, कवर्धा के प्राचार्य श्री एन.के.लांझेवर, शिक्षक(पी.जी.टी.बायोलॉजी) श्री शुभम गर्ग एवं कृषि विभाग से श्री सौरभ झा ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा 27 जुलाई को
राजनांदगांव, 26 जुलाई 2025/sns/- छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा 27 जुलाई 2025 को आयोजित किया गया है। आयोजित परीक्षा के समय में संशोधन करते हुए सुबह 11 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक किया गया है। जिले में आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा के लिए कुल 34 परीक्षा केन्द्रों में 11227 […]
किसानों का विश्वास बढ़ा, जिले में धान खरीदी व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी और सरल
मुंगेली, 01 दिसम्बर 2025/sns/-शासन के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के कुशल मार्गदर्शन में जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत धान खरीदी सुव्यवस्थित, पारदर्शी और किसान-हितैषी ढंग से निरंतर जारी है। जिले की 66 प्राथमिक समितियों के 105 उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन निर्धारित समय-सारणी के अनुसार सुचारू रूप […]
जागरूकता कार्यक्रम मायद नुनी कार्यक्रम का द्वितीय चरण प्रारंभ
सुकमा, 08 अक्टूबर 2025/sns/-कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन तथा जिला सीईओ श्री मुकुन्द ठाकुर के मार्गदर्शन में बुधवार से बालिका जागरूकता कार्यक्रम मायद नुनी (हमारी बेटियां) कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। सुकमा जिले में संचालित 12 बालिका आवासीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 9वीं से 12वीं तक की किशोरी बालिकाओं को […]

