सारंगढ़ बिलाईगढ़, 27 नवंबर 2025/sns/-कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के नेतृत्व में भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य को समर्पित बीएलओ ने 100 प्रतिशत पूर्ण किया है। उनमें सारंगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत रेंगालमुड़ा की बीएलओ मथुरा पटेल है, जिन्होंने 476 मतदाताओं को एसआईआर फार्म वितरण कर उनको भरवाया और पोर्टल में अपलोड की। बीएलओ मथुरा पटेल ने जानकारी दी कि इस कार्य को पूरा करने के लिए उन्होंने गांव में मुनादी कराई और एक स्थान में ग्रामीण मतदाताओं को चौपाल पर बुलाया और फार्म भरवाई। साथ ही ऐसे मतदाता जो मुनादी पर नहीं आए उनके घर घर जाकर उनसे संपर्क कर उनके फार्म वितरण कर उपस्थित होकर फार्म भरवाया गया। इसके बाद ऐसे किसान परिवार के सदस्य भी थे, जो धान कटाई के समय खेत में जाए रहते थे, तब उनके फार्म को उनके खेत में जाकर फार्म वितरण कर भरवाया गया और पोर्टल में अपलोड किया गया। इस कार्य में सुबह सुबह और देर शाम तक किसान मतदाताओं से संपर्क करना पड़ता था, जो खेत सुबह चले जाते थे और शाम को वापस आते थे। इसके लिए उनके घर में उपस्थिति के दौरान फार्म भरवाया गया। उन्होंने इस कार्य को पूर्ण करने पर कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के द्वारा प्रशस्ति पत्र मिलने पर खुशी जाहिर की।
संबंधित खबरें
सीईओ जिला पंचायत ग्राम तिलईवार एवं टप्पा में आयोजित स्वच्छता त्यौहार कार्यक्रम में हुए शामिल
राजनांदगांव, 01 नवम्बर 2025/sns/- मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम तिलईवार एवं टप्पा में आयोजित स्वच्छता त्यौहार कार्यक्रम में शामिल हुई। कार्यक्रम अंतर्गत ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में स्वच्छता से संबंधित नारे लगाकर ग्रामीणों को प्लास्टिक प्रबंधन हेतु […]
सरगुजा ओलम्पिक अंतर्गत जिला स्तरीय प्रतियोगिता 10 से 12 फरवरी 2026 तक अम्बिकापुर में
अंबिकापुर, 09 फरवरी 2026/sns/- बस्तर ओलम्पिक के सफल आयोजन के पश्चात छत्तीसगढ़ शासन द्वारा इस वर्ष सरगुजा ओलम्पिक खेलों का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में 14 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाएँ तथा 17 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के महिला एवं पुरुष प्रतिभागी 12 विभिन्न खेल विधाओं में हिस्सा ले […]
उज्बेकिस्तान के वैज्ञानिकों ने कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम से की मुलाकात
उज्बेकिस्तान के वैज्ञानिकों ने कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम से की मुलाकात हिन्दुस्तान और ताशकंद का संबंध तीन हजार वर्ष पुराना : प्रो. ओयबेक रोज़िव उज्बेकिस्तान के विद्यार्थी छत्तीसगढ़ में और यहां के विद्यार्थी उज्बेकिस्तान में कर सकेगें कृषि शोध एवं अध्ययन इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर एवं डेनाऊ इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरप्रेन्योरशिप एंड पेडागॉजी उज्बेकिस्तान […]

